विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कही कुछ ऐसी बातें कि भड़क गए गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह भड़क गए. उन्होंने नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ' महादेव की दया से जो मुझे सही लगता बोलता हूँ ना किसी के आगे बोलता ना पीछे बोलता हूँ और जो बोलता हूँ उसपे अडिग रहता हूँ.

जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कही कुछ ऐसी बातें कि भड़क गए गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव
नीतीश कुमार ने आज जेडीयू की बैठक को संबोधित किया
पटना:

जेडीयू की बैठक में बिहार के सीएम और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं को समझाया कि अगर 'कोई अनाप-शनाप बोल रहा हैं तो बोलने दीजिए, नोटिस मत लीजिए. फिर प्रवक्ताओं की तरफ़ मुख़ातिब होते हुए कहा कि आप लोग भी प्रतिक्रिया देने से बचें'. उनका इशारा बीजेपी के एक गुट के नेताओं की ओर से जारी बयानबाजी की ओर था. नीतीश कुमार के रुख से साफ़ है कि वो अगले साल के विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेंगे. नीतीश कुमार ने अपने बयान में किसी भी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह भड़क गए. उन्होंने नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ' महादेव की दया से जो मुझे सही लगता बोलता हूँ ना किसी के आगे बोलता ना पीछे बोलता हूँ और जो बोलता हूँ उसपे अडिग रहता हूं.

lam1hkp8

बिहार में 200 से ज़्यादा विधानसभा सीटें जीतेगा NDA: नीतीश कुमार

वहीं इसी बैठक में नीतीश कुमार ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को राजनीति का कखगघ भी  नहीं आता है वे भी अगर उनके खिलाफ बोलते हैं तो मीडिया उन्हें खूब तवज्जो देती है. उन्होंने कहा कि  लेकिन वो इन सबकी परवाह नहीं करते क्योंकि जो बिहार की जनता हैं वो हमारे काम से ख़ुश होकर वोट देती हैं. नीतीश के तल्ख़ से साफ़ है कि वह हर मुद्दे पर अपनी सरकार के खिंचाई से ज़्यादा अपने विरोधियों को मीडिया में मिलने वाले स्पेस से ख़ुश नहीं हैं. हालांकि इस बयान भी नीतीश कुमार ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को उनका बयान नागवार गुजरा और उनको लगा कि नीतीश कुमार मीडिया के नाम पर उन्हीं पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने अपने घर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर उन्हें 'कखगघ' नहीं आता था तो उनको डिप्टी सीएम क्यों बनाया था.

तेजस्वी यादव बोले- कन्हैया और पप्पू मंजूर हैं लेकिन नीतीश और बीजेपी नहीं​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Tejaswi Yadav, Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com