विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने विस्फोट करके उड़ा दिया सामुदायिक भवन

नक्सल प्रभावित बाराचट्टी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने विस्फोट करके उड़ा दिया सामुदायिक भवन
प्रतीकात्मक फोटो.
  • झारखंड की सीमा पर बसे धनगाई गांव में देर रात पहुंचे नक्सली
  • भवन को डायनामाइट लगाकर विस्फोट करके उड़ा दिया
  • भवन में पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी चल रही थी
गया: बिहार में एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात की. राज्य के नक्सल प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पुलिस के अनुसार, बिहार और झारखंड की सीमा पर बसे धनगाई गांव में सशस्त्र नक्सलियों ने देर रात धावा बोल दिया. उन्होंने गांव में स्थित सामुदायिक भवन को डायनामाइट विस्फोट करके उड़ा दिया.

यह भी पढ़ें : बिहार के जमुई में रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, केबिन मैन को अगवा किया गया

यह भी पढ़ें : बिहार के पूर्वी चंपारण में 25 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बाराचट्टी के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली गांव से चले गए. नक्सलियों की संख्या 30 से 40 बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिास घटनास्थल पर पहुंच गई. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

VIDEO : छत्तीसगढ़ में सख्त कार्रवाई


पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस भवन में पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी चल रही थी. सम्भवत: नक्सलियों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने भवन को ही ध्वस्त कर दिया.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Community Building Blasted, Naxlites, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com