विज्ञापन

Bihar: छिपकली के काटने से हुई थी बच्चे की मौत, डायन बताकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला को किया अधमरा

Bihar News: नालंदा के वेन थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा गया. कुछ लोगों ने घरमें घुसकर उसपर लाठी-डंडों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया. पढ़िए रवि रंजन की ये रिपोर्ट.

Bihar: छिपकली के काटने से हुई थी बच्चे की मौत, डायन बताकर  पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से  पीट-पीटकर महिला को किया अधमरा
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
NDTV

Nalanda Witch-Hunting Case: बिहार के नालंदा जिले से अंधविश्वास और हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है. वेन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में एक महिला को डायन बताकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

डायन बताकर महिला को बुरी तरह पीटा

मामले को लेकर पीड़िता रिंकू देवी ने बताया कि तीन दिन पहले गोतिया के एक बच्चे की मौत छिपकली के काटने से हुई थी. इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते उस पर बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए उसे डायन बताया और मारपीट शुरू कर दी. महिला का कहना है कि बिना किसी सबूत के उसे निशाना बनाया गया और बेरहमी से पीटा गया.

घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारपीट कर किया अधमरा

वही घटना को लेकर पीड़िता के पति संजू प्रसाद ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे और उसकी पत्नी घर में अकेली थी. इसी दौरान कुछ लोग घर में घुसे और लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया. 

मॉडल अस्पताल में महिला को किया रेफर

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे तत्काल वेन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वही मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिख मामले की जांच शुरु कर दी. मामले को लेकर वेन थानाध्यक्ष रवि राज ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार, 6 साल के मासूम की मौत से मचा हड़कंप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com