विज्ञापन

'बिहार में कभी ऐसा नहीं हुआ', संसद में गूंजा भीड़ के सामने रेप की कोशिश का मुद्दा; पप्पू यादव बोले- फांसी दो

नालंदा के नूरसराय में भीड़ के सामने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास और वीडियो वायरल करने के मामले में अब तक 13 आरोपी नामजद हुए हैं. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हुई है.

'बिहार में कभी ऐसा नहीं हुआ', संसद में गूंजा भीड़ के सामने रेप की कोशिश का मुद्दा; पप्पू यादव बोले- फांसी दो
सांसद पप्पू यादव ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की.

नालंदा में भीड़ के सामने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास और उसका वीडियो वीडियो शेयर करने का मामला संसद में गूंजा. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार (2 मार्च) को लोकसभा में इस मामले को उठाया और कहा कि यह मणिपुर जैसा मामला है. उन्होंने आरोपियों को फांसी दी जाए. उन्होंने संसद की कार्यवाही का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "नालंदा की बेटी हो या NEET वाली बेटी, पूर्णिया की बेटी हो या छपरा सहरसा की बेटी. संसद में मज़बूती से आवाज बुलंद किया, बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता."

महिला ने शोर मचाया, आरोपी नहीं माने 

दरअसल, 26 मार्च की देर एक महिला किराना दुकान से घर लौट रही थीं. इसी दौरान, गांव के तीन बदमाशों ने उनके साथ भीड़ के सामने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठी हो गई, लेकिन आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसका वीडियो बना लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

कुल 13 आरोपी नामजद

फिलहाल, इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या 13 हो गई है. एसपी ने डीएसपी-2 के नेतृत्व में महिला अधिकारी की अगुवाई में SIT गठित कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वायरल वीडियो के आधार पर 6 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही जांच के दौरान चार अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है. चारों फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. आने के बाद कुल आरोपितों की संख्या 13 हो गई है. 

मेडिकल जांच से इनकार

पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और वीडियो की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच भेजी गई है. साथ ही वायरल वीडियो और फोटो को हटाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ेंः 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं...', राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का वीडियो मैसेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nalanda Assault Case, Nursarai Woman Assault, Pappu Yadav Statement, Married Woman Assault, Bihar Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com