विज्ञापन

10 करोड़ का सोना, 20 लाख कैश की लूट... नालंदा का कमलेश निकला मध्य प्रदेश में बैंक डकैती का मास्टरमाइंड

सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस में पकड़े गए संदिग्ध ने कबूल किया कि वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती में शामिल था. डकैतों ने करीब 20 लाख रुपये नकद और करीब 10 करोड़ रुपये सोना लूटा था.

10 करोड़ का सोना, 20 लाख कैश की लूट... नालंदा का कमलेश निकला मध्य प्रदेश में बैंक डकैती का मास्टरमाइंड
नालंदा का कमलेश निकला बैंक डकैती का मास्टरमाइंड

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई सनसनीखेज बैंक डकैती मामले में रोहतास से बड़ी कार्रवाई सामने आई है. डेहरी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने ट्रेन में सफर कर रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस में नवीनगर स्टेशन के पास पकड़ा गया, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. तलाशी में आरोपी के बैग से 15 लाख रुपये से अधिक नकद और करीब 61 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए.

सिंगरौली बैंक डकैती में शामिल था आरोपी

इतनी बड़ी बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए. इसके बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव का निवासी बताया जा रहा है. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने कबूल किया कि वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती में शामिल था. यह वारदात शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई थी, जिसमें पांच बदमाशों ने मिलकर बैंक को निशाना बनाया था. 

बैंक से लूटे गए थे 20 लाख रुपये के कैश

डकैतों ने करीब 20 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना लूटा था. लूटे गए सोने की कीमत लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे. रेलवे के एएसपी आलोक कुमार सिंह के अनुसार आरोपी कमलेश कुमार डकैती में मिले अपने हिस्से के साथ सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से भागने की फिराक में था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ जवान उमाकांत और एमडी नाजिम को उस पर शक हुआ. जवानों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम को दी.

Latest and Breaking News on NDTV

डकैती गिरोह का अहम सदस्य नालंदा का कमलेश

तलाशी में भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद हुआ. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कमलेश कुमार इस पूरे गिरोह का अहम सदस्य है और मास्टरमाइंड की भूमिका में भी रहा है. उसके खिलाफ पहले से चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जीआरपी के अनुसार, आरोपी पहले भी नालंदा और हिलसा क्षेत्र में जेल जा चुका है. अब इस बड़ी बैंक डकैती में उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है. इस घटना में शामिल अन्य चार बदमाश अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और रेलवे की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है. सीमावर्ती इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है. सभी संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा. 

महज 15 मिनट में बैंक में हुई थी डकैती

बताया जा रहा है कि सिंगरौली के बेड़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच नकाबपोश बदमाशों ने महज 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान उन्होंने बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की, ग्राहकों को बंधक बनाया और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. अब एक आरोपी की गिरफ्तारी से मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और पुलिस को पूरे गिरोह तक पहुंचने में मदद मिल रही है. एएसपी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी लूट का हिस्सा लेकर भागने की फिराक में था, जिसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढे़ं-

बिहार: पिता को बचाने गई बेटी आग में जिंदा जली, लाचार बाप की भी भीषण अग्निकांड में मौत

बिहार: ADEO परीक्षा का पेपर लीक! महिला अभ्यर्थी के पास मिला सॉल्व पेपर; 2 बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Nalanda News, Rohtas News, Rohtas Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com