विज्ञापन

बिहार: पिता को बचाने गई बेटी आग में जिंदा जली, लाचार बाप की भी भीषण अग्निकांड में मौत

पैरालिसिस की वजह से पिता अपने खपरैल के घर में बिछावन पर थे और पत्नी खाना बना रही थी. तभी वह बाहर कुछ सामान लाने गई. इसी बीच खाना बनाने वाले कमरे में अचानक आग लग गई. बीमार पिता विनोद को बचाने के लिए उनकी पुत्री छोटी कुमारी आग के बीच दौड़ पड़ी.

बिहार: पिता को बचाने गई बेटी आग में जिंदा जली, लाचार बाप की भी भीषण अग्निकांड में मौत
बिहार: आग से पिता को बचाने गई बेटी जिंदा जली

बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रात के समय हुए भीषण अग्निकांड में पिता-पुत्री की जलकर मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, बाजार में भीषण जाम होने की वजह से समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी. जिसके चलते दोनों की जान चली गई है. घर में आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.  

खपरैल के घर में बिछावन पर थे पिता

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की रात पुपरी थाना क्षेत्र के पुपरी मधुबनी रोड की है. जहां विनोद कुमार पैरालिसिस की वजह से अपने खपरैल के घर में बिछावन पर थे और पत्नी खाना बना रही थी. तभी वह बाहर कुछ सामान लाने गई. इसी बीच खाना बनाने वाले कमरे में अचानक आग लग गई. इस दौरान घर में प्लास्टिक की बोतल में रखा पेट्रोल भी आग की चपेट में आ गई जिसके बाद देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गया.

पिता को बचाने गई बेटी की भी मौत

बीमार पिता विनोद को बचाने के लिए उनकी पुत्री छोटी कुमारी आग के बीच दौड़ पड़ी. लेकिन आग की तेज लपटे इतनी भयावह थी कि पिता के साथ बेटी भी चपेट में आ गई और दोनों की जान चली गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पिता पुत्री की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी, क्योंकि पुपरी मधुबनी रोड में मुख्य बाजार पर भीषण जाम लगा रहता है. जिस वजह से बीमार पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई.

यह भी पढे़ं-

सांप ने काटा तो उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- 15 दिन से सपने में आ रहा था सांप, दूध मांग रहा था

बिहार: कान में ब्लूटूथ और बांह के नीचे उपकरण छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी, BPSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Fire Accident, Sitamarhi News, Sitamarhi Fire Accident, Sitamarhi In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com