विज्ञापन

दिल्ली से बिहार सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 28 जून से चलेगी नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन, जान लें रूट और टाइमिंग

दिल्ली से बिहार के बीच रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 28 जून से छपरा से आनंद विहार टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है. इससे बिहार-दिल्ली के साथ-साथ यूपी के यात्रियों के लिए भी सफर करना आसान होगा.

दिल्ली से बिहार सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 28 जून से चलेगी नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन, जान लें रूट और टाइमिंग
दिल्ली-बिहार के बीच शुरू होगी नई साप्ताहिक ट्रेन
Photo Credit: NDTV

अगर आप अक्सर दिल्ली से बिहार के बीच सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. 28 जून से दोनों राज्यों के बीच एक और नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने जा रही है. इससे रेलवे की कनेक्टिविटी तो मजबूत होगी ही, साथ में यात्रियों के लिए सफर करना पहले से ज्यादा और आसान हो जाएगा. ये ट्रेन बिहार के छपरा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलेगी. यह ट्रेन 28 जून से छपरा से और 29 जून से आनंद विहार से नियमित सेवा देगी. इसी कड़ी में आज हम आपको इस ट्रेन का रूट, टाइमिंग, स्टॉप समेत जरूरी डिटेल बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

क्या है ट्रेन नंबर?

छपरा से आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 12527 होगा. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से छपरा जाने वाली ट्रेन का नंबर 12528 होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है टाइमिंग?

ये साप्ताहिक ट्रेन छपरा से हर रविवार को रात 8 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. साथ ही आनंद विहार टर्मिनल से ये ट्रेन हर सोमवार को शाम 4 बजकर 25 मिनट पर होगी और अगले दिन सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर छपरा पहुंचेगी.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

अपने पूरे सफर के दौरान छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी. इससे उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए भी सफर आसान होगा.

कौन-कौन से कोच होंगे?

छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच लगाए जाएंगे. इसके अलावा यात्री अन्य जानकारी पाने के लिए NTES पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं. साथ ही 139 पर भी कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार और महाराष्ट्र के बीच सफर करना होगा आसान, 27 जून से शुरू होगी नई अमृत भारत ट्रेन, जान लें रूट, टाइम समेत जरूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: पुराना ट्रक या बस है? नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगा बड़ा फायदा, लोन का आधा ब्याज सरकार भरेगी, 10 साल तक रोड टैक्स भी होगा माफ

यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी स्नान 2026: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान, उत्तराखंड पुलिस ने दी रूट से लेकर पार्किंग की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Bihar Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com