विज्ञापन
2 minutes ago

Gautam Adani AGM 2026 Speech LIVE: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड (AEL) की 34वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आज यानी बुधवार, 24 जून 2026 को हो रही है.यह बैठक सुबह 10:00 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई है. पूरे देश और दुनिया भर के निवेशकों की नजरें इस वक्त ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) के संबोधन पर टिकी हुई हैं.

बता दें कि पिछले कुछ समय में अदाणी ग्रुप ने इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ,डेटा सेंटर्स में तेजी विस्तार किया है. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको चेयरमैन गौतम अदाणी के संबोधन की मुख्य बातें, कंपनियों के वित्तीय नतीजे और ग्रुप के आगामी मेगा प्रोजेक्ट्स से जुड़ा एक-एक लाइव अपडेट देने जा रहे हैं...

Adani Group AGM LIVE: दिसंबर 2025 में शुरू हुआ नवी मुंबई एयरपोर्ट, सिर्फ 4 साल में बनकर तैयार

गौतम अदाणी ने दिसंबर 2025 में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कामकाज शुरू होने को भारतीय  एविएशन सेक्टर क का एक ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने कहा कि हर साल 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखने वाले इस विशाल एयरपोर्ट को सिर्फ चार साल से थोड़े ज्यादा समय में बनाकर तैयार कर लिया गया है. इतनी बड़ी क्षमता और इस स्केल वाले प्रोजेक्ट को इतने कम समय में पूरा करना पूरी दुनिया में अपने आप में सबसे तेज एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है.

Adani Group AGM LIVE: नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ग्रुप के एयरपोर्ट बिजनेस की दो बड़ी सफलताओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन देश के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है, जिनका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. गौतम अदाणी ने गर्व के साथ बताया कि इन दोनों ही एयरपोर्ट्स को हाल ही में दुनिया के सात सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है, जो भारत के एविएशन सेक्टर में अदाणी ग्रुप की बढ़ती मजबूती को दिखाता है.

Adani Group AGM LIVE: केरल के विझिंजम पोर्ट का पहले ही साल में कमाल

गौतम अदाणी ने केरल के विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट (Vizhinjam Port) के शानदार प्रदर्शन का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने इसे दुनिया के समुद्री व्यापार रास्तों पर सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक बताया. विझिंजम पोर्ट ने अपने कामकाज के पहले ही साल में 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा कंटेनर्स (TEUs) को संभालने का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. गौतम अदाणी ने गर्व से कहा कि भारत के किसी भी दूसरे बंदरगाह के मुकाबले यह जादुई आंकड़ा सबसे तेजी से हासिल किया गया है, जो दुनिया भर के समुद्री व्यापार में भारत की बढ़ती ताकत को साफ तौर पर दिखाता है.

Adani Group AGM LIVE: अदाणी पोर्ट्स ने रचा नया इतिहास, पार किया 500 मिलियन टन कार्गो का आंकड़ा

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बताया कि अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026 में 500 मिलियन टन से ज्यादा के कार्गो की आवाजाही को संभालकर भारत के पोर्ट सेक्टर में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह बड़ी उपलब्धि साल 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग के कंपनी के लक्ष्य के लिए एक मजबूत नींव का काम करेगी. गौतम अदाणी ने इस सफलता का श्रेय ग्रुप के पूरे इकोसिस्टम को दिया, जिसमें पोर्ट, स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ), लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और समुद्री सेवाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा नेटवर्क भारत में व्यापार को आसान बनाने और उसकी लागत को कम करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है.

Adani Group AGM 2026 LIVE: दुनिया के मौजूदा हालात में घरेलू गैस नेटवर्क बढ़ाना जरूरी

गौतम अदाणी ने दुनिया के मौजूदा हालातों और भू-राजनीतिक माहौल का जिक्र करते हुए एक बहुत जरूरी बात कही. उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक हालातों ने हमें यह अच्छी तरह समझा दिया है कि देश के भीतर ही गैस वितरण नेटवर्क को बढ़ाना और ऊर्जा को हर घर तक आसानी से पहुंचाना कितना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. कंपनी इसी दिशा में काम करते हुए देश को ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बना रही है.

Adani Group AGM LIVE:अदाणी टोटल गैस का बड़ा धमाका, पार किया 11 लाख PNG कनेक्शन का आंकड़ा

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान अदाणी टोटल गैस ने एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी के नेटवर्क से जुड़ने वाले घरों की संख्या अब 11 लाख (1.1 मिलियन) पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के पार पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि भारत में स्वच्छ (क्लीनर) और आसानी से मिलने वाले ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपने पीएनजी इंफ्रास्टक्चर को बहुत तेजी से आगे बढ़ा रही है.

Adani Group AGM 2026 LIVE: अदाणी ग्रुप और भूटान की कंपनी DGPC मिलकर बनाएंगे 5,000 मेगावाट का हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने संबोधन में ग्रुप के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक रिश्तों के बारे में भी बात की. उन्होंने ऐलान किया कि अदाणी ग्रुप ने भूटान की सरकारी बिजली कंपनी 'द्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन' (DGPC) के साथ एक बहुत बड़ी हिस्सेदारी की है.इस समझौते के तहत अदाणी ग्रुप और भूटान की यह कंपनी मिलकर वहां 5,000 मेगावाट (MW) क्षमता के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स यानी पानी से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट्स का विकास करेंगे. इस नए कदम से रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की पकड़ और ज्यादा मजबूत होगी. साथ ही, पड़ोसी देशों के बिजली नेटवर्क से जुड़े इंफ्रास्टक्चर में भी ग्रुप की मौजूदगी काफी बढ़ जाएगी.

Adani Group AGM 2026 LIVE: अगले 5 साल में देश के पावर सेक्टर पर छा जाने की तैयारी

गौतम अदाणी ने ग्रुप के इस बड़े विजन को साझा करते हुए कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले पांच सालों के भीतर अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 45 गीगावाट (GW) तक पहुंचाना है. इतनी बड़ी क्षमता हासिल करने के बाद देश के पावर सेक्टर में अदाणी पावर की हिस्सेदारी और मौजूदगी पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी, जिससे देश की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी.

Adani Group AGM 2026 LIVE: देश के पावर सेक्टर में अदाणी पावर लगाएगी ₹2 लाख करोड़

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पावर सेक्टर को लेकर एक और बहुत बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि अदाणी पावर (Adani Power) इस समय भारत के प्राइवेट सेक्टर के अब तक के सबसे बड़े बिजली विस्तार कार्यक्रम पर काम कर रही है. इस मेगा-प्लान के तहत कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है.

Adani Group AGM 2026 LIVE: देश की इकलौती प्राइवेट कंपनी जिसके पास है यह खास टेक्नोलॉजी

गौतम अदाणी ने आगे बताया कि यह नया प्रोजेक्ट अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंसकी उस साख को और मजबूत करता है, जिसके दम पर वह भारत के प्राइवेट सेक्टर की इकलौती ऐसी कंपनी बनी हुई है जिसके पास हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) ट्रांसमिशन क्षमताओं का बेहतरीन अनुभव है. उन्होंने साफ किया कि यह टेक्नोलॉजी बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इसके जरिए ही बहुत बड़े पैमाने पर बनने वाली रिन्यूएबल एनर्जी यानी सोलर और विंड जैसी ग्रीन बिजली को बहुत लंबी दूरी तक बिना किसी नुकसान के आसानी से भेजा जा सकता है.

Adani Group AGM Live: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिला ₹72,000 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पिछले एक साल में ग्रुप द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर के काम को तेजी से पूरा करने की तारीफ की. उन्होंने बताया कि इस दौरान अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने ट्रांसमिशन के क्षेत्र में अपने कुल ऑर्डर्स की संख्या को बढ़ाकर 72,000 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है. उन्होंने यह भी बकाया कि कि कंपनी ने इस साल के दौरान कई बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं, जिनमें सबसे प्रमुख खावड़ा-साउथ ओलपाड एचवीडीसी (HVDC) ट्रांसमिशन लाइन है. इस बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से बिजली ट्रांसमिशन के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो गई है.

गौतम अदाणी का बड़ा ऐलान, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ग्रुप द्वारा किए जा रहे निवेश की भारी-भरकम रकम के बारे में बताते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान उनके ग्रुप ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्च पर 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह खर्च इस साल भारत में पूरे प्राइवेट सेक्टर द्वारा किए गए कुल नए निवेश का 30 प्रतिशत से भी अधिक था. अदाणी ने इस निवेश को केवल एक वित्तीय उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ जर्नी में ग्रुप के गहरे और लंबे समय के भरोसे का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पूंजी का इस्तेमाल इस बात को साबित करता है कि उनका ग्रुप देश के आर्थिक विकास के अगले चरण को मजबूत करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Gautam Adani AGM 2026 Speech LIVE : इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी से मजबूत होगी देश की आत्मनिर्भरता -गौतम अदाणी

गौतम अदाणी ने इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास की असली रीढ़ की हड्डी बताया, जिसमें सड़क, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, बिजली घर, ट्रांसमिशन नेटवर्क, रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, गैस पाइपलाइन, लॉजिस्टिक्स हब, पानी की व्यवस्था और औद्योगिक सिस्टम जैसी जरूरी संपत्तियां शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने दूसरे स्तंभ यानी इंटेलिजेंस का मतलब समझाते हुए कहा कि इसका सीधा संबंध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा एनालिसिस जैसी एडवांस  टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका से है. उन्होंने बताया कि इन सभी एडवांस डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल अब हमारे पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क और संपत्तियों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने, काम को और तेज करने तथा सही फैसले लेने के लिए बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.

Gautam Adani AGM 2026 Speech LIVE : : 'इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस' बदलेंगे भारत की किस्मत, चेयरमैन गौतम अदाणी ने समझाया तरक्की का नया विजन

गौतम अदाणी ने कहा कि इस साल हमारी एजीएम की थीम "एक्सेलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, लेवरेजिंग इंटेलिजेंस" यानी बुनियादी ढांचे को रफ्तार देना और तकनीक का सही इस्तेमाल करना है. यह थीम उन दो मुख्य स्तंभों को दिखाती है जो आने वाले दशकों में भारत को आगे ले जाने का काम करेंगे. गौतम अदाणी के मुताबिक, अब हम इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस को दो अलग-अलग प्राथमिकताओं के रूप में नहीं देख सकते. इसके बजाय, ये दोनों अब एक-दूसरे को ताकत देने वाली ऐसी ताकतें बन चुकी हैं जो भारत की आर्थिक क्षमताओं को मजबूत करेंगी, देश को आत्मनिर्भर बनाएंगी और भारत को दुनिया की एक बड़ी महाशक्ति बनने के सपने को पूरा करने में मदद करेंगी.

Gautam Adani AGM 2026 Speech LIVE वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अदाणी ग्रुप की रफ्तार तेज

गौतम अदाणी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारे ग्रुप का यह मानना है कि भारत का भविष्य किसी का इंतजार नहीं कर सकता. जहां दूसरे लोग सिर्फ इंतजार करते रहे, वहां आपके ग्रुप ने आगे बढ़कर काम किया. हमने ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, यूटिलिटीज और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्रों में काम करते हुए दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के रूप में अपने इस सफर को लगातार आगे बढ़ाया है.

Gautam Adani AGM 2026 LIVE: एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर बोले गौतम अदाणी

गौतम अदाणी ने अपने संबोधन में कहा कि वित्त वर्ष 2026  एक ऐसा साल रहा जिसमें पूरी दुनिया और ज्यादा बंटी हुई तथा जटिल ऊर्जा सुरक्षा मॉडलों के बीच घिर गई. ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) अब किसी भी देश की राष्ट्रीय रणनीति के केंद्र में वापस आ गई है और आज के समय में टेक्नोलॉजी सीधे तौर पर देश की संप्रभुता यानी आजादी से जुड़ चुकी है.

Adani Group AGM 2026 LIVE: चेयरमैन गौतम अदाणी शेयरधारकों को करेंगे संबोधित

AGM में चेयरमैन गौतम अदाणी समूह के कारोबार, नए निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, एनर्जी बिजनेस, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल कारोबार के साथ-साथ देश के विकास में अदाणी ग्रुप की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Adani Group, Gautam Adani, Adani Enterprises AGM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com