विज्ञापन

नीतीश कुमार ने जिस बाल गृह का किया था उद्घाटन, वहां से लापता हो गए 10 बच्चे

नरौली के वृहद आश्रय गृह परिसर में संचालित बाल गृह बालक से 10 बच्चे अचानक गायब होने के बाद यहां अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा हैं. बाल गृह बालक में कुल 46 बच्चे थे.

नीतीश कुमार ने जिस बाल गृह का किया था उद्घाटन, वहां से लापता हो गए 10 बच्चे
मुजफ्फरपुर बाल गृह
Bihar News:

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'वृहद आश्रय गृह' (बाल गृह) से अचानक 10 बच्चों के लापता होने की खबर सामने आई है. आशंका जाहिर की जा रही है कि बाल गृह से 10 बच्चे फरार हो गए है. बता दें, नरौली में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल गृह का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. वहीं बाल गृह से 10 बच्चों के गायब होने की खबर सामने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय मुशहरी थाना के साथ SDM पूर्वी तुषार कुमार, डीएसपी पूर्वी -2 मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे, इसके बाद जांच शुरू की गई है. लेकिन अब तक मामले के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है.

बता दें, बिहार में 'वृहद आश्रय गृह' मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना के अंतर्गत निर्मित आधुनिक और सुरक्षित केंद्र हैं, जो अनाथ, निराश्रित, परित्यक्त (छोड़े गए) और विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले 18 वर्ष तक के बच्चों को आश्रय देते हैं.

बाल गृह में दिखी कई कमियां

नरौली के वृहद आश्रय गृह परिसर में संचालित बाल गृह बालक से 10 बच्चे अचानक गायब होने के बाद यहां अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा हैं. बाल गृह बालक में कुल 46 बच्चे थे, जिसमें से 10 गायब हो गये. मामले को लेकर SDM पूर्वी  तुषार कुमार ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही हैं, बताया जा रहा हैं कि सभी बच्चे देर रात में फरार हुए हैं. SDM ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कई कमियां दिखी हैं, इन सभी चीजों पर जांच की जा रही हैं. 

वहीं डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, बच्चों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं. 

आपको बता दे कि जनवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन किया था. जिसमें बाल गृह भी शामिल हैं, इसमें फिलहाल 46 लड़के थे.

य़ह भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती, फिर मुलाकात में खूनी खेल; बिहार की युवती के मर्डर का खुल गया राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Children Home, Muzaffarpur Vrihad Ashray Griha, Child Missing From Vrihad Ashray Griha, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com