- गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- जान बचाने के लिए करनी पड़ी फायरिंग
- 2 युवकों का शव मिलने की वजह से नाराज थे ग्रामीण
मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़, पुलिस की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है. दरअसल औराई थाने में शनिवार को 2 युवकों का शव मिला था जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पहले सड़क पर जाम लगा दिया फिर पुलिस अधिकारियों और जवानों को बंधकर बनाकर उनकी पिटाई की. ग्रामीणों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. स्थिति से निपटने के लिए पुलिसवालों को कई राउंड की फायरिंग करनी पड़ी जिसके बाद ही भीड़ पर काबू पाया जा सका. जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी के सिर से खून बह रहा है लेकिन गुस्साई भीड़ लगातार उनपर हमला कर रही है.
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
पुलिस लोगों से बात करने की कोशिश करती दिखी लेकिन भीड़ कुछ भी सुनना नहीं चाह रही थी. लोगों के हाथ में डंडा था और वह लगातार हमला कर रहे थे. पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. हालांकि कुछ लोग बीच-बचाव करते दिखे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं