विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी में परीक्षा देकर बाहर आया था छात्र, बदमाशों ने कॉलेज गेट पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में AKRR कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर बेखौफ अपराधियों ने चाकू घोंपकर बेरहमी से एक छात्र की हत्या कर दी. स्टूडेंट ग्रेजुएशन का एग्जाम देकर कॉलेज से बाहर निकला था.

Bihar: मोतिहारी में परीक्षा देकर बाहर आया था छात्र, बदमाशों ने कॉलेज गेट पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
Bihar Crime News

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोमवार को कोटवा में AKRR कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर बेखौफ अपराधियों ने एक परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पहुंची पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों और कॉलेज में सनसनी फैल गई.

कॉलेज गेट पर चाकू से गोदा

बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ग्रेजुएशन का एग्जाम देकर कॉलेज से बाहर निकला था. अचानक कॉलेज गेट पर कुछ बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ज्यादा खून बहने से उसकी हालत बिगड़ गई. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए. मौके पर मौजूद गांव वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

 शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया.  साथ ही, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने का लग रहा है मामला

मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव निवासी रितेश यादव के रूप में हुई है. पहली नजर में मामला यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस घटना के पीछे की असली वजह पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है. जिसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा. वही पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद से वह मौके से फरार हो गया था.


यह भी पढ़ें; सीकर के होटल मालिक से गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, वॉइस मैसेज से दी जान से मारने की धमकी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Murder News, West Champaran News, Crime News, Bihar Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com