विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2018

बिहार: औरंगाबाद में बड़ा नक्सली हमला, 6 गाड़ियों में लगाई आग, 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग, एक की मौत

बिहार: औरंगाबाद में बड़ा नक्सली हमला, 6 गाड़ियों में लगाई आग, 100 से ज्यादा राउंड की फायरिंग, एक की मौत

बिहार: औरंगाबाद में बड़ा नक्सली हमला, 6 गाड़ियों में लगाई आग, 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग, एक की मौत
औरंगाबाद में नक्सली हमला
पटना:

बिहार में एक बार फिर से नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है. शनिवार की देर रात बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में नक्सलियों ने हमला कर दिया. इस हमले के दौरान नक्सलियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 4 बसों को आग के हवाले कर दिया. मृतक BJP के विधान पार्षद राजेंद्र कुमार सिंह के चाचा बताए जा रहे हैं. इस घटना में एक सामुदायिक भवन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया गया है. इतना ही नहीं, नक्लियों ने करीब 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है. साथ ही छह गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दियाए जा रहे हैं. हालांकि, मौके पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम मौजूद है. 

बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर में नक्सली की गोली मारकर हत्या, जहानाबाद जेल ब्रेक कांड का था आरोपी

दरअसल, शनिवार की रात नक्सली हथियार से लैस होकर इलाके में पहुंचे. नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और एक-एक कर छह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान नक्सलियों ने जमकर फायरिंग की और उसके बाद एक वृद्ध की गोलीमार कर हत्या कर दी. हालांकि, नक्सलियों के तांडव की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस घेराबंदी में जुट गई. पीछा करने के दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई. 

नक्सली ने की महिला से बलात्कार की कोशिश, गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

हालांकि, अब तक इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर नक्सलियों ने किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह गुत्थी को सुलझा लेंगे.

इससे पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में ही बिहार में पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्लूजी) के नक्सली उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक जहानाबाद जेल ब्रेक कांड मामले का भी आरोपी था. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि खूंखार नक्सली उदय भगत इन दिनों दरियापुर गांव में ही छिपकर रह रहा था.

VIDEO: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxali Attack, Naxal, Naxali Attack In Aurangabad, Naxali Attack In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com