विज्ञापन

'बाबूजी हम जहर खा लिए हैं...', शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी, पिता ने क्या बताया?

बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. महिला के पिता का कहना है कि वह पारिवारिक कलह से परेशान रहती थी. आशंका है कि इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली.

'बाबूजी हम जहर खा लिए हैं...', शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी, पिता ने क्या बताया?
  • बिहार के नालंदा जिले के रामपुर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की
  • मृतका मीना देवी ने जहर खाने के बाद पिता को फोन कर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नालंदा:

बिहार के नालंदा जिले में एक शादीशुदा महिला की हत्या का मामला सामने आया है. मामला रहुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव का है, जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर जान दे दी. मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है. मायके वालों का कहना है कि जहर खाने के बाद मीना ने पिता को कॉल कर कहा था- 'बाबूजी हम जहर खा लिए हैं.' फोन आने के बाद जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो पता चला कि ससुराल वाले मीना को एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा चुके हैं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

मीना देवी के पिता ने बताया कि बेटी ने उन्हें कॉल कर कहा था कि उसने जहर खा लिया है. इसके बाद वह रहुई पहुंचे, जहां निजी क्लिनिक में बेटी का शव मिला. पिता ने बताया कि उनकी बेटी पारिवारिक कलह से परेशान थी. मायके वालों ने आशंका जताई है कि इसी कारण उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे गई. फोरेंसिक की टीम घर से सैंपल लेकर जांच के लिए ले गई है. रहुई के थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि खुदकुशी की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सप्ताह भर में जहर से आधा दर्जन मौतें 

रहुई थाना इलाके में जहर से मौत का सिलसिला जारी है. सप्ताह भर में इलाके में आधा दर्जन लोगों की जहर से जान चली गई. 29 जनवरी को रामपुर गांव में जहर से मां-बेटी की जान गई. इस मामले में मायके के परिजनों ने ससुराल के 5 सदस्यों पर जबरन जहर खिलाकर हत्या का केस कराया है. इसी तरह 3 फरवरी को जगतनंदनपुर गांव में जहर से मां और उनकी दो बेटियों की जान चली गई. इस मामले में भी पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का केस दर्ज कराया गया है. छठी मौत गुरुवार को रामपुर में हुई. ताजा घटना में मायके के परिजन खुदकुशी का अंदेशा जता रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com