बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस सीट एड़ी चोटी की जोर लगा दी है. बीजेपी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जीत भाजपा की ही होगी. सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर कमल को ही जिताएगी. इस सीट पर कोई टक्कर में नहीं है.
सीएम सम्राट के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी चुनाव प्रचार करने बांकीपुर पहुंचे थे. गौरतलब है कि बांकीपुर सीट नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद ही खाली हुई थी. उन्होंने कह कि बीजेपी और एनडीए के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से जुड़े हुए हैं. उनके मुताबिक कौन चुनाव मैदान में आता है और कौन जाता है, इससे भाजपा और एनडीए की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि उनका सीधा जुड़ाव जनता से है.
आज बांकीपुर, बिहार में आयोजित रोड शो में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के प्रति जन-जन का अटूट विश्वास एवं अपार स्नेह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 27, 2026
यह अभूतपूर्व जनसमर्थन एनडीए की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/an2quR7tEz
कौन-कौन है मैदान में?
बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनाव के मैदान में हैं. वहीं जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनावी मैदान में हैं. प्रशांत किशोर की चुनाव लड़ने की वजह से ये उपचुनाव चर्चा का विषय बन गया है.
पटना में बीजेपी का गढ़ रहा है बांकीपुर सीट
ये सीट बीते तीन दशक से बीजेपी के पाले में रहा है. पटना जिले में कुल 14 विधानसभा हैं. इसमें बांकीपुर को अहम विधानसभा सीट माना जाता रहा है. इस विधानसभा के तहत राजेन्द्र नगर, मीठापुर, गर्दनीबाग, सचिवालय, कदमकुआं, बोरिंग रोड, गांधी मैदान सहित कई अहम इलाके आते हैं.
यह भी पढ़ें: बांकीपुर में NDA ही जीतेगा, Gen-Z बीजेपी और PM मोदी के साथ... NDTV से बोले नितिन नवीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं