विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

तेजस्वी की दो टूक, नीतीश कुमार के लिए 'महागठबंधन' के दरवाजे हमेशा के लिए बंद

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं.

तेजस्वी की दो टूक, नीतीश कुमार के लिए 'महागठबंधन' के दरवाजे हमेशा के लिए बंद
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी बोले, नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया
  • उन्होंने कहा-यहां की जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी
  • तेजस्वी ने बढ़ते क्राइम को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर राजद महागठबंधन के किसी अन्य दलों के दबाव में भी नहीं आएगा. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया और यहां की जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी. 

यह भी पढ़ें : इस 'शर्त' पर राजी हुए नीतीश, तब भी तेजस्वी यादव होंगे CM उम्मीदवार : जीतन राम

उन्होंने कहा, 'जनता को ठगने वाले और 36 घोटालों में शामिल रहने वाले नीतीश की महागठबंधन में कोई जगह नहीं है. अगर नीतीश को महागठबंधन में शामिल कराया जाता है, तो यहां की जनता महागठबंधन को भी माफ नहीं करेगी.'  तेजस्वी ने बिहार में लचर कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि हुई है. उन्होंने इसके लिए एक साइकिल रैली निकालने की बात कही और कहा कि इस रैली में राजद के अलावा महागठबंधन में शामिल सभी दलों के लोग रहेंगे.

यह भी पढ़ें : सीट बंटवारे पर जेडीयू ने रखी शर्त, BJP ने कहा, 2014 लोकसभा चुनाव से लगा लें हैसियत का अंदाजा

बता दें कि एक दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मंझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में लौटने पर शर्त रख दी थी. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दो टूक कहा था है कि अगर नीतीश महागठबंधन में लौटते भी हैं, तब भी तेजस्वी यादव ही 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

VIDEO : मिशन 2019: तेजस्वी ने पूछा सवाल, क्या अब सब DNA ठीक हो गया?


'हम' प्रमुख मांझी ने कहा था, 'अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद त्यागकर महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं तो भी मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे.' उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजग में शमिल जेडीयू के अधिक सीटों की मांग पर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने सिर्फ दो सीटें ही जीती थी, ऐसे में अधिक सीटों पर उसका दावा ही नहीं बनता है.

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grand Alliance, Tejashwi Yadav, Mahagathbandhan 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com