विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2019

लालू यादव की बेटी मीसा भारती बोलीं: 'उस वक्त ऐसा लगा कि राम कृपाल यादव के हाथ काट दूं...'

कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे राम कृपाल यादव (Ram kripal Yadav) को लेकर राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) ने विवादास्पद बयान दिया है.

लालू यादव की बेटी मीसा भारती बोलीं: 'उस वक्त ऐसा लगा कि राम कृपाल यादव के हाथ काट दूं...'
मीसा भारती ने राम कृपाल यादव को लेकर विवादास्पद बयान (फाइल फोटो)
  • जब राम कृपाल BJP में में जाने वाले थे, तब हाथ काटने का मन हुआ था: मीसा
  • मीसा भारती ने यह बयान पटना में दिया है.
  • मीसा भारती को 2014 में राम कृपाल ने हराया था.
पटना:

कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे राम कृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) को लेकर राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) ने विवादास्पद बयान दिया है. लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने राजद से अलग हुए और फिलहाल मोदी सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव को लेकर कहा कि जब वह बीजेपी में शामिल हो रहे थे, तब उनका मन उनके हाथ काटने का हुआ था. 

JDU नेता ने मीसा भारती की तुलना 'शूर्पणखा' से की, गुस्साए तेज प्रताप ने कही यह बात...

राष्ट्रीय जनता दल की नेता और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को लेकर कहा कि 'जैसे ही मुझे मुझे पता चला कि राम कृपाल यादव राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले हैं, उस वक्त मेरा मन किया कि उनके हाथ काट दूं.

बिहार : तेजस्वी यादव की तेजप्रताप यादव को सलाह, कैमरे के सामने ही सीट बांट लें!

पटना के बिक्रम इलाके में 16 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने कहा कि वह (राम कृपाल यादव) चारा काटा करते थे. हमारे मन में उनके लिए काफी सम्मान था. हालांकि, यह सम्मान तब खत्म हो गया, जब उन्होंने सुशील मोदी से हाथ मिला लिया. उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हुआ था कि उसी चारा काटने वाली मशीन में उनके हाथ डालकर काट दूं.

लोकसभा चुनाव से पहले ही आरजेडी में घमासान, तेज प्रताप बोले, 'उसकी औकात क्या है?'

मीसा भारती ने आगे कहा कि मैं अब जीत के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. 2014 में मुझे तैयारी करने का मौका नहीं मिला था.

अपनी पार्टी के लिए 'सिरदर्द' बनते जा रहे हैं तेजप्रताप यादव? नए साल में बढ़ाई राजद की एक और परेशानी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव प्रारंभ में राष्ट्रीय जनता दल के नेता थे. इन्हें एक समय लालू यादव का काफी करीबी माना जाता था. हालांकि, 2014 में सीट को लेकर उन्होंने राजद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था. 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से लड़े और मीसा भारती को हराया था. 

VIDEO: लालू के परिवार में झगड़ा खुलकर आया सामने, मीसा ने दिया ये बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Misa Bharti, Ram Kripal Yadav, Misa Bharti On Ramkripal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com