विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2019

लालू यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों, लोगों से की अपील - अपने बच्चों को जुमलेबाजों और नफरत की राजनीति करने वालों से बचाएं 

लालू यादव ने आगे कहा कि आपके बच्चे आपस में इंसानियत भूलकर गाय, गुड़-गोबर और पाखंड के नाम पर एक दूसरे को मर और मार जीवन बर्बाद कर रहे होंगे तथा उन ढोंगी जुमलेबाजों के बच्चे अच्छे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ अपना भविष्य गढ़ रहे होंगे.

लालू यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों, लोगों से की अपील - अपने बच्चों को जुमलेबाजों और नफरत की राजनीति करने वालों से बचाएं 
लालू यादव ने बीजेपी पर किया तीखा हमला
  • कहा- बीजेपी सिर्फ नफरत फैला रही है
  • लोकसभा चुनाव में देंगे जवाब-लालू यादव
  • गौ रक्षकों और मॉब लिंचिंग पर भी की टिप्पणी
पटना:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए आम लोगों से एक अपील की है. लालू यादव (Lalu Yadav) ने एक ट्वीट कर आम लोगों से कहा है कि देश की जनता से विनम्र अपील है कि चुनावों का समय आ गया है, जिनकी राजनीति नफरत पर टिकी है वो लोग विभिन्न प्रकार के भय दिखा कर अथवा भ्रम व अफ़वाह फैलाकर आपके बच्चों तथा युवाओं को उनके प्राण की आहुति देने के लिए शब्दाडम्बरों के द्वारा उकसायेंगे. उन्होंने (Lalu Yadav) आगे कहा कि आपके बच्चे आपस में इंसानियत भूलकर गाय, गुड़-गोबर और पाखंड के नाम पर एक दूसरे को मर और मार जीवन बर्बाद कर रहे होंगे तथा उन ढोंगी जुमलेबाजों के बच्चे अच्छे स्कूल-कॉलेजों में पढ़ अपना भविष्य गढ़ रहे होंगे. उन्होंने (Lalu Yadav) कहा कि सभी माता-पिता से निवेदन है कि स्वयं तथा अपने बच्चों को ऐसे भ्रामक प्रचार और अफवाहबाज संघो से सतर्क और सावधान रखें. शुरुआत यूपी-बिहार से हो चुकी है.

 

 

बता दें कि आरजेडी के प्रमुख दिसंबर 2017 से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं. और फिलहाल चारा घोटाला मामले में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं. हालांकि वह इस दौरान ट्विटर पर अपनी बात साझा करते रहते हैं. लालू प्रसाद यादव की यह अपील बीते कुछ समय से हिंदी भाषी प्रदेश में हो रही मॉब लिंचिंग और गौ रक्षक द्वारा की गई हिंसा जैसी घटनाओं के बाद आई है. गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नही है जब लालू यादव ने बीजेपी पर हमला बोला हो. कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि  'इंकलाब पसंदों की इक क़बील से हूं, जो हक़ पे डट गया उस लश्कर ए क़लील से हूं'. लालू यादव ने आगे कहा है 'मैं यूं ही दस्त ओ गरीबां नहीं ज़माने से, मैं जिस जगह पे खड़ा हूं किसी दलील से हूं'.

यह भी पढ़ें: लालू यादव और राहुल गांधी की मुलाकात पर BJP का तंज - एक बेल पर, एक जेल में...

लालू के इस ट्वीट पर कुछ इसी अंदाज में पलटवार करते हुए सत्ताधारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार ने कहा था कि लालू यादव जी, आपके लिए ही अर्ज किया है...लालू जी, आप यही सोचते हैं और यही कहते भी हैं- मैं भ्रष्टाचार पसंद इंसान में हूँ, जो दूसरों का हक़ मार ले उस तहरीर में हूँ. संजय ने लालू के बारे में आगे कहा कि जमाने भर के गरीबों को ठगा है मैंने, फिर भी राजनीति करता, झूठी दलील से हूँ. लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा 'लालू-चौपाल' का आयोजन किए जाने के बारे में संजय ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव जी, सुना है आप 'लालू-चौपाल' का आयोजन करने जा रहे हैं! 'लालू-चौपाल' में जनता को यह अवश्य बताइयेगा कि कैसे आपके पिता ने 15 वर्षों तक बिहार में जंगलराज वाला शासन चलाया.

यह भी पढ़ें: 'मित्रों' बोलकर शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में किया पीएम मोदी पर हमला, ट्रंप को भी लपेटा

इसी तरह कुछ समय पहले लालू यादव ने बीजेपी को लेकर कहा था कि राजद अध्यक्ष लालू यादव ने ट्वीट कर कहा- नेहरु ने ललित मोदी, विजय माल्या और अब नीरव मोदी को लाखों करोड़ों का घोटाला करने के बाद देश से भगा दिया. है ना? कहां है चौकीदार? बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने भी नीरव मोदी को छोटा मोदी कह कर पीएम मोदी पर तंज कसा था और कहा था कि चेतावनी के बाद भी मोदी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. 

VIDEO: जीत के बाद तेजस्वी पर हमला.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com