विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

आरक्षण और शराबबंदी के मुद्दे पर लालू यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

लालू ने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री आवास में मंत्रियों और विधायकों को प्रवेश नहीं मिलता है, लेकिन शराब माफियाओं का वहां आना-जाना रहता है.' 

आरक्षण और शराबबंदी के मुद्दे पर लालू यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना
राजद अध्यक्ष लालू यादव.
  • लालू बोले, मुख्यमंत्री आवास पर शराब माफियाओं का आना जाना
  • कहा, नीतीश सरकार दलितों, पिछड़ों की आवाज नहीं सुनती
  • भाजपा या नीतीश सरकार, दोनों आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. लालू यादव ने मुख्यमंत्री को आरक्षण विरोधी बताया और कहा कि वे दलित और वंचित वर्गों की बात नहीं सुनते हैं. लालू ने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री आवास में मंत्रियों और विधायकों को प्रवेश नहीं मिलता है, लेकिन शराब माफियाओं का वहां आना-जाना रहता है.'

यह भी पढ़ें : बिहार में फ्लॉप साबित हुई शराबबंदी, अब घर-घर पहुंचाई जा रही शराब: लालू यादव

'शाम के वक्त आजादी से शराब पीते हैं लोग'
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने जेडीयू के प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, अगर आप जेडीयू प्रवक्ता के घर छापेमारी करेंगे तो आप देखेंगे कि वहां लोग कैसे शाम के वक्त आजादी से शराब पीते हैं. लालू ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह असफल बताते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, 'नीतीश कुमार शराब नहीं पीते हैं, तब उनको क्या मालूम है कि शराब की 'होम डिलिवरी' कैसे हो रही है.जब शराबबंदी के बाद भी राज्य में हर जगह शराब मिल रही है, तब इसी से अंदाजा लग रहा है कि शराबबंदी कितनी 'फ्लॉप' है'.

यह भी पढ़ें : बिहार में ट्रकों में भरकर आ रही शराब पुलिस हो रही मालामाल : लालू यादव
​ 
'जेडीयू नेता गोरखधंधे में लिप्त लोगों से फंड वसूलते हैं'
राजद अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि जेडीयू नेता आरसीपी सिन्हा शराब के गोरखधंधे में लिप्त लोगों से 'फंड' वसूलते हैं. भोजपुर में जहरीली शराब कांड के एक आरोपी और जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसतकेइसके बाद विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है. हालांकि, आरोपी को जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया है.

आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म
पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने जेडीयू के नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक और बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी के बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हो या बिहार में नीतीश की सरकार, दोनों आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार दलितों, पिछड़ों की आवाज नहीं सुनती है.

VIDEO: लालू ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा

लालू ने कहा, भाजपा आरक्षण की समीक्षा करने की बात करती है और नीतीश कुमार 'घुड़की' मारकर बैठे हुए हैं. नीतीश आरक्षण विरोधी आदमी हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com