विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2018

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने दशहरा के बाद कैबिनेट विस्तार करने की कही थी बात, जानिए अब क्या बोले

बिहार में जनता दल यूनाइटेड(JDU) और भाजपा(BJP) के विधायक नीतीश कुमार(Nitish Kumar) सरकार के कैबिनेट विस्तार का इंतज़ार कर रहे है. जानिए इस मुद्दे पर क्या बोले मुख्यमंत्री.

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने दशहरा के बाद कैबिनेट विस्तार करने की कही थी बात, जानिए अब क्या बोले
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फाइल फोटो.
पटना: बिहार में जनता दल यूनाइटेड(JDU) और भाजपा(BJP) के विधायक नीतीश कुमार(Nitish Kumar) सरकार के कैबिनेट विस्तार का इंतज़ार कर रहे हैं .उसका एक बडा कारण यह है कि पिछले महीने नीतीश कुमार ने कहा था कि कैबिनेट का विस्तार दशहरा के बाद करेंगे. लेकिन अब मंगलवार को नीतीश ने कहा कि दशहरा के बाद का मतलब है अगले साल दशहरा के पूर्व कभी भी. 

 कहा जाता है कि नीतीश कुमार अपनी बातों की अपने स्तर से व्याख्या करने और उसका अर्थ  निकालने में माहिर हैं और उनके इस सफ़ाई के बाद कैबिनेट प्रस्ताव के मुद्दे पर सस्पेंस और अधिक तेज़ हो गया है कि यह कब  होगा.  इस साल या अगले साल होगा.  बिहार में 2017 में जब नीतीश कुमार ने जुलाई महीने में बीजेपी के साथ साझा सरकार बनाया उसके बाद से अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया है जो एक वजह है कि इस संबंध में हमेशा राजनीतिक क़यास लगते रहते हैं. लेकिन नीतीश कुमार की इस नई सफ़ाई के बाद तो फ़िलहाल लगता है मीठे सपने देख रहे विधायकों की वह दिल की धड़कनों को बनाए रखना चाहते हैं . कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा, इसके समय के बारे में फिलहाल नीतीश के अलावा किसी और को जानकारी नहीं है. 

वीडियो- प्रशांत किशोर को जेडीयू में मिली नंबर-2 की कुर्सी 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Nitish Kumar, Nitish Kumar Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com