बिहार में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. प्रशासन की यही मुस्तैदी कटिहार में उस वक्त काम आई जब पुलिस की टीम ने एक किराने की दुकान से कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से पांच देसी बम बरामद किए. मामला कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र के मधुरा गांव का बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा पांच बमों को बरामद करने की खबर से इलाके हड़कंप मच गया. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या मोहर्रम से पहले कटिहार को दहलाने की साजिश तो नहीं थी?

पुलिस को मिली थी दुकान में बम रखे जाने की खबर
पुलिस सूत्रों से के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि मधुरा गांव के एक दुकान में बम रखा हुआ है. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पहले उस दुकान की जांच की गई है. इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मौके से एक दो नहीं बल्कि पांच बम मिले है. पुलिस फिलहाल इस मामले दुकान के मालिक से पूछताछ कर रही है.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार के वरिय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर तुरंत ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. इसके बाद सभी पांच बमों को सुरक्षित जगह पर लेकर जाकर डिस्पोज किया गया. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये बम कटिहार तक कैसे पहुंचा.
यह भी पढ़ें: सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में वायरल कर दिया पत्नी की प्राइवेट वीडियो, अब पहुंचा जेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं