विज्ञापन

Bihar: जहानाबाद में तालाब की खुदाई में निकली भगवान विष्णु की अष्टधातु मूर्ति, ग्रामीणों ने की मंदिर बनाने की मांग

Bihar News: बिहार के जहानाबाद स्थित चांढ़ गांव में तालाब की खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति मिली है. ग्रामीणों ने मूर्ति मिलने के बाद मंदिर निर्माण की मांग उठाई है.

Bihar: जहानाबाद में तालाब की खुदाई में निकली भगवान विष्णु की अष्टधातु मूर्ति, ग्रामीणों ने की मंदिर बनाने की मांग
खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति
NDTV

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड का चांढ़ गांव में आज यानी उस समय भक्ति के चरम पर पहुंच गया, जब वहां के एक तालाब की गहराई से भगवान विष्णु की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई. इस खबर ने न केवल ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया है, बल्कि प्रशासन और पुरातत्व प्रेमियों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है.

खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु अष्टधातु की मूर्ति

जानकारी के अनुसार, चांढ़ गांव में जेसीबी मशीन के जरिए तालाब की खुदाई का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान जैसे ही मिट्टी का एक हिस्सा हटा , वहां एक प्रतिमा दिखाई दी. उसे जैसे ही मजदूरों ने बाहर निकाला, वहां मौजूद लोग दंग रह गए. वह भगवान विष्णु की एक भव्य अष्टधातु की मूर्ति थी. मूर्ति के निकलने के साथ ही स्थानीय लोगों ने उसे पानी से साफ किया तो काले रंग की मूर्ति चमचमा उठी.

गांव में दिवाली जैसा माहौल, मंगलगीतों से हुआ स्वागत

 मूर्ति मिलने की सूचना आग की तरह फैली और देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में  लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग जय श्री हरि के जयकारे के साथ मौके पर पहुंच गए. मौके पर मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक मंगलगीत गाकर भगवान का स्वागत किया, वहीं अगरबत्ती और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से आरती उतारी गई। गांव के बुजुर्गों का मानना है कि यह खोज गांव के सदियों पुराने इतिहास और यहां किसी प्राचीन भव्य सभ्यता या मंदिर के अस्तित्व का जीता-जागता प्रमाण है.

सूर्य मंदिर में विराजे भगवान

वही प्रशासनिक अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है. हालांकि, ग्रामीणों में मूर्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता भी है और उत्साह भी. फिलहाल ग्रामीणों ने मूर्ति को पास के सूर्य मंदिर में रख कर पूजा अर्चना शुरू कर दी है.

ग्रामीणों ने उठाई मंदिर की मांग,सुरक्षा के कड़े घेरे में भगवान

 स्थानीय लोगों ने दो टूक मांग रखी है कि इस प्राचीन प्रतिमा को कहीं बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. ग्रामीणों की मांग है कि सरकार और प्रशासन इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व की जांच कराए और गांव में ही मंदिर बनवाकर इस मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाए.फिलहाल, गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर मूर्ति की सुरक्षा का घेरा बना लिया है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: बिहार में विधायक की दबंगई! समर्थकों ने जिसे पीटा, उसी की हुई गिरफ्तारी

लेखक के बारे में
img
Mukesh Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jehanabad News, Ashtadhatu Idol Of Lord Vishnu, Chand Village, Makhdumpur, Bihar Archaeology, Idol Discovered During Pond Excavation, Ancient Vishnu Statue, Jehanabad Historical Heritage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com