विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2019

JDU नेता ने मीसा भारती की तुलना 'शूर्पणखा' से की, गुस्साए तेज प्रताप ने कही यह बात...

बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती की तुलना 'शूर्पणखा' से कर दी.

JDU नेता ने मीसा भारती की तुलना 'शूर्पणखा' से की, गुस्साए तेज प्रताप ने कही यह बात...
मीसा भारती (फाइल फोटो).
  • JDU नेता ने मीसा भारती की तुलना 'शूर्पणखा' से की
  • भड़क उठे भाई तेज प्रताप यादव
  • तेज प्रताप ने नीतीश पर साधा निशाना
पटना:

बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती की 'शूर्पणखा' से तुलना करने पर मीसा के भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को नीरज पर निशाना साधा. नीरज ने रविवार को ट्वीट कर कहा 'भरतमिलाप' में भरत पूरे परिवार के साथ जंगल मे राम को वापस लाने गए थे. परन्तु आज की स्थिति उलट है..आज न केवल छोटा भाई सत्ता पर काबिज है, बल्कि बड़े भाई को वन-वन घूमने को बाध्य किया गया. 'शूर्पणखा' को एक क्षेत्र के मालिक बनाने पर भी कोई राजी नहीं. जदयू प्रवक्ता ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनसे मिलने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज नेता सीट की चाहत में ताबड़तोड़ जेल जाकर दण्डवत कर रहे हैं. इन नेताओं को जेल में बंद भ्रष्टाचारी से याचना करने पर 'सम्मान' को ठेस नहीं लग रही ? हद है...सत्ता भूख. अब तो ये नेता 'भ्रष्टाचारी' परिवार का झोला ढोने तक को तैयार हैं. 

तेजस्वी यादव ने छुए बड़े भाई के पैर, तेज प्रताप बोले- अब सारे दुश्मन हो जाएंगे धराशायी


नीरज के बयान पर तेज प्रताप यादव ने उन्हें आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि हमलोगों के सामने जदयू प्रवक्ताओं की कोई औकात है क्या. उन्होंने मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से कहा कि वे अनाप-शनाप बकने वाले अपनी पार्टी के नेताओं पर लगाम लगाएं नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे. तेजप्रताप ने कहा कि अपनी हार के डर से विरोधी घबरा गए हैं इसलिए वे अनाप-शनाप बक रहे हैं.  

बिहार : तेजस्वी यादव की तेजप्रताप यादव को सलाह, कैमरे के सामने ही सीट बांट लें!


 VIDEO: लालू के परिवार में झगड़ा खुलकर आया सामने, मीसा ने दिया ये बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Misa Bharati, Tej Pratap Yadav, JDU Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com