विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

जम्मू-कश्मीर के मामले में जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी को दी यह नसीहत

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित, कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 A के साथ छेड़छाड़ देश की एकता और अखंडता के लिए घातक

जम्मू-कश्मीर के मामले में जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी को दी यह नसीहत
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी और सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो).
  • रामजन्म भूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबको मान्य होगा
  • अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने का फैसला तीन सदस्यीय समिति लेगी
  • लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन सिर्फ बिहार में
पटना:

जनता दल यूनाइटेड ने BJP को नसीहत दी है कि जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे के साथ छेड़छाड़ देश की एकता के लिए घातक हो सकता है. जेडीयू ने सिटीजनशिप बिल के बाद अब धारा 370 और 35एक के मामले में भी बीजेपी को सलाह दी है.

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस सम्बंध में एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 A के साथ छेड़छाड़ देश की एकता और अखंडता के लिए घातक हो सकती है.

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि इस सम्बंध में हमारा स्टैंड साफ है. त्यागी ने कहा कि हाल में जो राग आलापना शुरू कर दिया है वो ठीक नहीं. इसके अलावा रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर साफ मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय का फ़ैसला सबको मान्य होगा. पार्टी का मानना है कि इस मुद्दे पर आक्रामक बयानबाजी ठीक नहीं.

बिहार : सीएम नीतीश कुमार जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के खिलाफ

त्यागी ने कहा कि पार्टी ने बिहार के अलावा अन्य राज्यों में चुनाव लड़ा जाए या नहीं, इसके लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. वह इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी. लेकिन उन्होंने साफ किया कि BJP के साथ समझौता केवल बिहार में ही है.

VIDEO : धारा 370 के मामले में संघ के रुख में बदलाव नहीं

इस संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने साफ कहा कि अगले दो-तीन दिनों में कौन सी पार्टी किस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, यह साफ हो जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU, Artical 370, Article 35-A
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com