विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

क्या मुजफ्फरपुर के बालिका गृह के बहाने भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नीतीश कुमार पर दबाव बना रहा है?

इस पूरे प्रकरण में सबसे रोचक है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जो नीतीश कुमार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा.

क्या मुजफ्फरपुर के बालिका गृह के बहाने भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नीतीश कुमार पर दबाव बना रहा है?
फाइल फोटो
पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ बलात्कार को हर दल अपने तरीके से भुनाने की कोशिश कर रहा है. सबके निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. लेकिन इस पूरे प्रकरण में सबसे रोचक है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जो नीतीश कुमार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा. बिहार भाजपा के नेता भी मान रहे हैं कि दो दिन पहले राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा एक नहीं दो पत्र नीतीश कुमार को लिखा जाना उनकी समझ से परे था. ये भाजपा नेता मानते हैं कि अगर पार्टी के आलाकमान के दबाव में मलिक ने पत्र भी लिखा तो उसे जैसे मीडिया को लीक किया गया और राजभवन के पीआरओ ने एक-एक चैनल और अखबार वाले को फोन कर इस खबर को प्रमुखता से चलाने का आग्रह किया वो गठबंधन की सरकार के हित में नहीं था.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड : जानें कहां, कब और क्या-क्या हुआ, यहां है पूरा घटनाक्रम

वहीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता कहते हैं, 'हम लोग भी समझ सकते हैं कि इस मुद्दे पर सारी कार्रवाई होने के बाद मीडिया का एक तबका जो भाजपा के ख़िलाफ़ कभी कुछ नहीं दिखाता और अचानक इस विषय पर प्राइम टाइम में बहस करने लगता है. उनके द्वारा भाजपा प्रवक्ताओं से पूछना कि वो आख़िर महबूबा मुफ़्ती की तरह सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लेते, नीतीश पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है. बहरहाल बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के संबंधों पर निश्चित रूप से आने वाले समय में तनाव बढ़ेगा.

VIDEO: मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड पर CM नीतीश ने तोड़ी चुप्पी

जानकारों का मानना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल सीटों के बंटवारे को टालना चाहता है. जहां नीतीश कुमार को उसने भरोसा दिया है कि वो उन्हें सीटों की संख्या जल्द बतायेगी लेकिन अन्य सहयोगियों को उसने कहा है कि इस मुद्दे पर दिसंबर से पहले बात नहीं होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Bihar Shelter Home Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com