विज्ञापन

यहीं जन्म हुआ, बचपन बीता... 20 साल बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे UK के AI मंत्री ने कहा- बदल रहा है बिहार

यूके के मंत्री कनिष्क नारायण ने कहा कि मेरा जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ है, मैं 20 से अधिक सालों के बाद वापस आया हूं. आप यहां व्यापक प्रगति होते देख सकते हैं. ब्रिटेन की तरह ही बिहार भी तकनीक के भविष्य की ओर अग्रसर है.

यहीं जन्म हुआ, बचपन बीता... 20 साल बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे UK के AI मंत्री ने कहा- बदल रहा है बिहार
  • ब्रिटिश एआई मंत्री कनिष्क नारायण 25 सालों बाद अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ
  • कनिष्क नारायण ने भारत-ब्रिटेन के बीच एआई क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं और दोनों देशों की प्रतिभा पर जोर दिया
  • उन्होंने बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और भारतीय युवाओं की स्किल को एआई के लिए महत्वपूर्ण बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरपुर (बिहार):

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद और एआई (AI) मिनिस्टर कनिष्क नारायण शनिवार को अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर पहुंचे. करीब 25 साल के बाद कनिष्क मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं. इस दौरान शहर के एसकेजे लॉ कॉलेज में उनका जोरदार स्वागत किया गया. मुजफ्फरपुर में जन्मे कनिष्क नारायण आज भी अपने शहर और बिहार को भूले नहीं हैं. लॉ कॉलेज में एआई को लेकर आयोजित व्याख्यान में शामिल हुए ब्रिटिश सरकार के मंत्री ने बिहार और एआई पर खुलकर बात की.

कनिष्क नारायण ने कहा कि 24-25 साल के बाद बिहार आकर अच्छा लग रहा है. पिछले एक सप्ताह से एआई समिट के कारण मैं दिल्ली में था, जिसमें दुनियाभर के बड़े-बड़े नेता आए थे. मैं भी यूके के मंत्री के तौर पर आया था. उन्होंने कहा कि भारत और यूके मिलकर एआई के क्षेत्र में काफी काम कर सकते हैं, क्योंकि दोनों देशों के लोगों में काफी प्रतिभा है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत के पास अपार संभवनाएं हैं. यहां तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है. खासकर भारत के लोगों का स्किल बेहद प्रभावित करता है. कई क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत स्लो नहीं बल्कि पूरी तरह विकसित इनोवेशन का हब...NDTV से बातचीत में यूके के AI मिनिस्टर

ब्रिटिश सरकार के मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ता इतिहास में भी था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा. दोनों देश साथ में मिलकर कई क्षेत्र में काम कर सकते हैं. यूके के नौ विश्वविद्यालय के ब्रांच भारत में हैं, ताकि यहां के युवाओं के एआई सहित कई स्किल में मदद कर सके. भारत और यूके भविष्य में एक साथ कई संभावनाओं पर काम कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
इससे पहले कनिष्क नारायण सुबह पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा से मुलाकात की. उन्होंने कहा, "बिहार में आकर सच में बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि मेरा जन्म यहीं हुआ था. आप यहां हुई प्रगति को देख सकते हैं. हम प्रौद्योगिकी के भविष्य की ओर अग्रसर हैं, यही हम ब्रिटेन में एआई के क्षेत्र में भी करने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए बिहार में आकर मुझे सच में बहुत खुशी हो रही है."

संजय कुमार झा ने यूके के एआई मंत्री का अपने पटना स्थित आवास पर स्वागत किया. संजय झा ने कहा, "कनिष्क नारायण यूके में मंत्री हैं और वहां के नागरिक हैं, लेकिन वे बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. वे 20 साल से अधिक समय के बाद मुजफ्फरपुर लौट रहे हैं." 

ये भी पढ़ें: "बिहार और देश का बढ़ाया गौरव...", ब्रिटेन में सांसद बनने वाले कनिष्क नारायण के गृह जिले मुजफ्फरपुर में जश्न

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com