विज्ञापन

Weather Update: सावधान! 5 मई तक बिहार से केरल तक गरजेंगे बादल, असम-मेघालय में बढ़ सकता है बाढ का खतरा, अगले 15 दिन रहेंगे भारी

North East India Weather Alert: अगले 15 दिनों में, नॉर्थईस्ट इंडिया पूरे एशिया में सबसे ज़्यादा बारिश वाला इलाका बनने वाला है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें कि किन राज्यों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.

Weather Update: सावधान! 5 मई तक बिहार से केरल तक गरजेंगे बादल, असम-मेघालय में बढ़ सकता है बाढ का खतरा, अगले 15 दिन रहेंगे भारी
severe heavy rain alert Bihar to Kerala
IANS

Rain Alert in North East India: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की मार झेल रहे देशवासियों के लिए राहत की खबर है. जल्द ही कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि, यह राहत अपने साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि इनमें से 8 जिलों में तो पूरे एशिया की सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है.

15 दिनों में पूर्वोत्तर भारत एशिया की सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी

गौरतलब है कि इस अपडेट को लेकर मौसम विभाग और वैश्विक वेदर मॉडल्स ने अगले दो हफ्तों के लिए डरावनी चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार अगले 15 दिनों में पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) में मानसून (Monsoon) से पहले की ऐसी बारिश (Rain) होने वाली है जो पूरे एशिया में सबसे अधिक रिकॉर्ड की जा सकती है. इसके साथ ही दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर में  700mm बारिश की आशंका 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 10 से 15 दिनों के भीतर असम और मेघालय सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में 300 से 700 मिलीमीटर (mm) तक कुल संचयी वर्षा  हो सकती है. इतनी भारी बारिश से अचानक बाढ़ और निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है.

5 मई तक इन राज्यों में भी 'Thunderstorms' का अलर्ट

वही दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर के अलावा भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण प्री-मानसून गतिविधियों की चपेट में रहने वाला है. 5 मई तक राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी की संभावना है जिसमें  केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, मध्य और दक्षिण महाराष्ट्र  शामिल है. इसके अलावा पूर्वी भारत के ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में आने वाले 15 दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: जापान के समंदर में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, बंदरगाह से टकराई सुनामी की पहली लहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com