विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

आप वर्जिन हैं? क्या आपकी कई बीवियां हैं?... मंत्री मंगल पांडे ने दिया यह हैरतअंगेज जवाब

सवालों पर बवाल तो मच ही रहा है लेकिन इसी के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है, वर्जिन का मतलब होता है अविवाहित....

आप वर्जिन हैं? क्या आपकी कई बीवियां हैं?... मंत्री मंगल पांडे ने दिया यह हैरतअंगेज जवाब
मेडिकल इंस्टीट्यूट का सवाल- आप बैचलर हैं या वर्जिन? बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया जवाब (फाइल फोटो
  • IGMIS के फॉर्म में ये सवाल 34 साल से पूछा जा रहे
  • बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, वर्जिन मतलब अविवाहित
  • उन्होंने कहा, इसमें ऑब्जेक्शनेबल कुछ नहीं है
नई दिल्ली:

बिहार की राजधानी पटना स्थित सरकारी हॉस्पिटल इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IGIMS) का नाम एक फॉर्म के चलते विवादों में हैं. आईजीआईएमएस के नई भर्तियों द्वारा भरे जाने वाल इस फॉर्म में अजीबोगरीब सवाल पूछे गए हैं. डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ से फॉर्म में पूछा गया है कि क्या आप virgin हैं? हॉस्पिटल ने पुरुष स्टाफ से कहा है कि वे बताएं कि क्या उनकी एक से अधिक पत्नियां हैं?

महिला स्टाफ से यह भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने किसी ऐसे शख्स से शादी की है जिसकी एक से अधिक बीवियां हैं?  इन सवालों पर बवाल तो मच ही रहा है लेकिन इसी के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है, वर्जिन का मतलब होता है अविवाहित....

यह भी पढ़ें- 'टॉयलेट बनवाने के लिए नहीं है पैसे, तो बीवी बेच दो', बिहार के डीएम ने यह क्या कह डाला!

मंगल पांडे का कहना है कि वर्जिन का अविवाहिता से होता है और मुझे नहीं लगता कि फॉर्म में कुछ भी आपत्तिजनक है. न्यूज एजेंसी एएनआई के ने इस फॉर्म की तस्वीर भी ट्वीट की थी और अब मंगल पांडे का बयान भी ट्वीट किया है. एएनआई के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चूंकि यह मसल उठाया गया तो मैंने इस पर इंस्टीट्यूट से बात की जिनका कहना है कि यह तो एम्स का फॉर्मेट है और 1983 से इस्तेमाल होता आ रहा है. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में इस्तेमाल किया जाता रहा है. 

यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी के बाद अब लालू यादव ने बताया 'संस्‍कारी बहू' का मतलब
igmis form

मंगल पांडे ने कहा कि यह डिक्ल्येरेशन पिछले 34 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है और ठीक इसी तरह से प्रयोग में लाया जा रहा है.  

वीडियो- तेज प्रताप के घर पर सरकारी डॉक्टरों की तैनाती पर विवाद


वैसे इस फॉर्म को लेकर बवाल मचने पर कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मनीष मंडल ने भी कमोबेश यही सफाई दी थी और कहा था कि फॉर्म में लिखे गए वर्जिन शब्द का वर्जिनिटी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि इसका सीधा सा अर्थ किसी के विवाहित होने न होने से है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Health Minister, Bihar Health Minister Mangal Pandey, Patna's Indira Gandhi Institute Of Medical Sciences (IGIMS), Virgin Controversy, Virginity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com