विज्ञापन

IAS Anil Basak Wedding: IAS अनिल बसाक अपनी दुल्हन अदिति के लिए घुटनों के बल बैठे, मंडप में हाथ थामकर पहनाई वरमाला, देखें तस्वीरें

मधेपुरा DDC और IAS अनिल बसाक ने पटना की अदिति के साथ शाही शादी रचाई. घुटनों पर बैठकर उन्होंने दुल्हन का स्वागत किया . इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी वायरल हुईं शादी की तस्वीरों ने दिल जीत लिया. देखिए रमन कुमार की ये रिपोर्ट

IAS Anil Basak Wedding: IAS अनिल बसाक अपनी दुल्हन अदिति के लिए घुटनों के बल बैठे, मंडप में हाथ थामकर पहनाई वरमाला, देखें तस्वीरें
IAS अनिल बसाक अपनी दुल्हन अदिति के संग
NDTV

  IAS Anil Basak and Aditi wedding Pics: मधेपुरा के डीडीसी (DDC) और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल बसाक शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को पटना की रहने वाली अदिति के साथ सात फेरे लिए.

सियवर राम के मधुर भजनों की गूंज

'सियवर राम' के मधुर भजनों की गूंज
Photo Credit: NDTV

आईएएस अनिल बसाक के विवाह की भव्यता की चर्चा आज पूरे जिले की जुबां पर है. शाही ठाट-बाट और 'सियवर राम' के मधुर भजनों की गूंज ने इस वैवाहिक समारोह को बेहद भव्य और यादगार बना दिया.

दुल्हन अदिति ने मंडप में प्रवेश किया

दुल्हन अदिति ने मंडप में प्रवेश किया
Photo Credit: NDTV

शादी का एक पल ऐसा आया जिसने इस समारोह की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. जब वरमाला के लिए दुल्हन अदिति ने मंडप में प्रवेश किया, तो आईएएस अनिल बसाक अपनी उन्हें एकटक निहारते ही रह गए. यह भावुक और दिलकश दृश्य वहां मौजूद हर शख्स के लिए यादगार बन गया.

अनिल बसाक (सफेद कढ़ाईदार शेरवानी), दुल्हन अदिति( गुलाबी और हरे रंग के भारी लहंगे)

अनिल बसाक (सफेद कढ़ाईदार शेरवानी), दुल्हन अदिति( गुलाबी और हरे रंग के भारी लहंगे)
Photo Credit: NDTV

 दूल्हे राजा अनिल बसाक सफेद कढ़ाईदार शेरवानी, लाल साफा, दुपट्टा और हाथ में तलवार लिए किसी राजकुमार जैसे दिख रहे थे.वहीं दुल्हन अदिति गुलाबी और हरे रंग के भारी लहंगे, पारंपरिक गहनों और ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं.

मेहमान बेहद खुश नजर आए

मेहमान बेहद खुश नजर आए
Photo Credit: NDTV

फूलों से सजा मंच रोशनी से जगमग माहौल आतिशबाजी की चमक और तालियों की गूंज के बीच इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान इस भावुक लम्हे को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे थे.

घुटनों पर बैठ गए IAS बिसाक ने किया दुल्हन अदिति का स्वागत

घुटनों पर बैठ गए IAS बिसाक ने किया दुल्हन अदिति का स्वागत
Photo Credit: NDTV

 स्टेज पर जैसे ही दुल्हन अदिति पहुंचीं. IAS अनिल बसाक घुटनों पर बैठ गए, और अपना हाथ उनकी ओर बढ़ाया उन्होंने खुशी के आंसुओं के साथ उनका हाथ थाम लिया  फिर दोनों ने  मंडप में शानदार एंट्री की. 

एक दूसरे को पहनाई वरमाला

एक दूसरे को पहनाई वरमाला
Photo Credit: NDTV

मंडप में शानदार एंट्री के बाद दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. जिसके बाद शादी में आए मेहमानों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया. 

IAS अनिल बसाक

IAS अनिल बसाक
Photo Credit: NDTV

किशनगंज के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल बसाक ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की है. उन्होंने UPSC में अपने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल कर यह मुकाम पाया.

शादी की तस्वीरें

शादी की तस्वीरें
Photo Credit: NDTV

मधेपुरा में अनिल बसाक को एक संवेदनशील और जनता से जुड़े अधिकारी के रूप में जाना जाता है. यही वजह है कि उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.

यह भी पढ़ें: पिता ने कर्ज लेकर, कपड़े बेचकर पढ़ाया; बिहार के बेटे ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में पाई 45वीं रैंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com