विज्ञापन

'साहब मेरे पति को ढूंढ दीजिए'... कर्नाटक गया पति 5 महीने से लापता, दो बच्चों संग दर-दर भटक रही उर्मिला

Bihar News: औरंगाबाद के सिमरी गांव की उर्मिला देवी पिछले पांच महीने से अपने लापता पति को ढूंढ रही हैं। टंडवा पुलिस ने यह कहकर FIR दर्ज नहीं की कि यह दूसरे राज्य का मामला है. पढ़िए आदित्य कुमार की ये रिपोर्ट.

'साहब मेरे पति को ढूंढ दीजिए'... कर्नाटक गया पति 5 महीने से लापता, दो बच्चों संग दर-दर भटक रही उर्मिला
पीड़िता उर्मिला अपने बच्चों के साथ
NDTV

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर ब्लॉक के टंडवा थाना इलाके के सिमरी गांव से एक दिल झकझोड़ देने वाली घटना सामने आई है. यहां उर्मिला देवी नाम की एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही है. परिवार का गुज़ारा करने के लिए कर्नाटक कमाने गया उसका पति पवन भुइया पिछले 5 महीने से लापता है.

1 नवंबर से बंद है फोन

पीड़िता उर्मिला देवी के अनुसार, उनके पति पवन भुइया 1 नवंबर 2025 को गांव के ही युगेश्वर भुइया और छतरपुर के ठेकेदार विकास कुमार के साथ कर्नाटक गए थे. घर से निकलने के बाद से ही पवन का मोबाइल बंद है और परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका है. जब उर्मिला ने साथ गए लोगों और ठेकेदार से पूछताछ की, तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है.

उर्मिला के मुताबिक, करीब चार-पांच महीने बीत गए लेकिन पति का कुछ पता नहीं चल सका. जब उसने साथ गए युगेश्वर भुइया और ठेकेदार विकास कुमार से पूछताछ की तो दोनों ने अनभिज्ञता जताते हुए किसी तरह की कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया.

भुखमरी की कगार पर परिवार  

पति के कमाने के लिए चले जाने के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उर्मिला पर आ गई. लेकिन पति के गायब होने से परिवार की हालत बहुत दयनीय हो गई है. घर में खाने-पीने तक की कमी हो गई है. उर्मिला देवी किसी तरह मजदूरी करके अपने दो छोटे बच्चों का पेट पाल रही हैं. बच्चे हर रोज़ अपने पिता को याद करके रोते हैं.

यह भी पढ़ें; Bihar: पीड़िता के बयान न देने पर भी फंसा रेप का आरोपी, DNA रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की मिली जेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com