विज्ञापन

पत‍ि के एक्‍स्‍ट्रा मैर‍िटल अफेयर से खफा पत्‍नी टावर पर चढ़ी, मनाने में छूटे पसीने

पत्‍नी होने के बाद पत‍ि दूसरी मह‍िला के साथ रहता है. इसको लेकर घर में कई बार व‍िवाद भी हुआ, फिर भी वह नहीं मान रहा था.

पत‍ि के एक्‍स्‍ट्रा मैर‍िटल अफेयर से खफा पत्‍नी टावर पर चढ़ी, मनाने में छूटे पसीने
मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला. (Photo- NDTV)

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई.  घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी साल 2019 में हुई थी, और वह तीन बच्चों की मां है.  

दूसरी महिला के साथ रहता है पति 

महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला को अपने साथ रहता है, जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी.  इसी विवाद के चलते रविवार की सुबह वह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सुबह जब ग्रामीणों की नजर टावर पर चढ़ी महिला पर पड़ी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.  घटना की सूचना मिलने पर कटेया थाना की पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए. 

बहुत मनाने के बाद टावर से नीचे उतरी 

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया.  कई घंटों तक चले इस घटनाक्रम के दौरान लोगों की निगाहें टावर पर टिकी रहीं.  आखिरकार समझाने के बाद महिला नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया. 

महिला और पति को साथ थाने ले गई 

घटना के बाद पुलिस महिला और उसके पति को अपने साथ थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है.  पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: लव मैरिज का ऐसा खौफनाक अंत! पति ने पत्नी का गला दबाया, गन्ने के खेत में हत्या के बाद पेड़ से लटकाया शव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Husband Extra-marital Affair, Mobile Tower, Gopalganj, Mobile Tower Climb Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com