विज्ञापन

जब बिहार में धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली की डीएम, देखें तस्वीरें

बिहार में वैशाली की डीएम वर्षा सिंह की तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें वह कुछ महिलाओं के साथ मिलकर धान रोपनी कर रही हैं.

जब बिहार में धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली की डीएम, देखें तस्वीरें
धान रोपनी करतीं वैशाली की डीएम वर्षा सिंह (फोटो- NDTV)
वैशाली:

बिहार समेत कई धान की फसल उगाने वाले कई राज्यों में धान रोपनी का आखिरी दौर चल रहा है. हर तरफ दूर-दूर तक हरियाली दिख रही है. बिहार के वैशाली के बिदुपुर में धान रोपने के लिए खुद जिले की डीएम खेत में उतर गईं. उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक और टिकाऊ कृषि तरीकों से खेती करने का आह्वान भी किया. 

किसानों के साथ डीएम वर्षा सिंह

किसानों के साथ डीएम वर्षा सिंह

बिहार के वैशाली जिला के जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह धान की रोपनी करने खुद खेत में उतर गईं. इस दौरान उन्होंने धान रोपनी कर रहीं महिलाओं के साथ मिलकर धान का बिचड़ा रोपने लगीं. DM वर्षा सिंह इस दौरान धान रोप रहीं महिलाओं के साथ बातचीत भी की.

वैज्ञानिक तरीके से फसल उगाने पर जोर देती हैं डीएम वर्षा सिंह

वैज्ञानिक तरीके से फसल उगाने पर जोर देती हैं डीएम वर्षा सिंह

दरअसल, डीएम वर्षा सिंह जिले के बिदुपुर प्रखंड के शहदुल्लापुर धोबौली पंचायत के खजवत्ता गांव स्थित किसान उमेश राय के प्राकृतिक खेती (बीआरसी) मॉडल देखने खेत पहुचीं थीं. इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर श्रीविधि (SRI) पद्धति से धान की रोपनी की तथा कृषि कार्यों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने किसानों से उनकी समस्याओं, कृषि संबंधी आवश्यकताओं तथा प्राकृतिक खेती के अनुभवों की जानकारी ली.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Samrat Choudhary, Paddy Farmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com