विज्ञापन

मां ने पहले काटा अपनी 2 मासूम बच्चियों का गला, फिर की खुदकुशी की कोशिश

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में एक मां ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. दोनों बच्चियों की मौत मौके पर हुई.

मां ने पहले काटा अपनी 2 मासूम बच्चियों का गला, फिर की खुदकुशी की कोशिश
आंध्र प्रदेश में मां ने अपनी दो बेटियों का गला काटा
श्रीकाकुलम:

मां बच्‍चों को अपने सीने से लगा कर रखती है. बच्‍चों को आई जरा-सी खरोंच पर भी मां का दिल बैठ जाता है. ऐसे में सोचिए, जब एक मां ने अपनी ही मासूम बच्चियों को मारने के लिए हथियार उठाया होगा, तो वह किस मानसिक स्थिति से गुजर रही होगी. मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का है, जहां एक मां ने अपनी 3 साल और 4 महीने की बच्चियों को मार डाला. इसके बाद खुद भी खुशकुशी करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि महिला ने आखिरी, बार अपने भाइयों और सौतेली मां से फोन पर बात की थी.  

मां ने 2 बेटियों की कर दी हत्‍या 
 

दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार सुबह श्रीकाकुलम जिले के अमादालवलासा मंडल के वेदुल्लावलासा गांव में हुई. यहां एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी दो छोटी बेटियों का गला काट दिया और फिर खुद भी जान देने की कोशिश की है. मृतक बच्चियों की पहचान भवानी (3 साल) और चांदनी (4 महीने) के तौर पर हुई है. गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, उनकी मां कुरमापु वरलक्ष्मीकी गर्दन पर गंभीर चोट आई, उन्हें श्रीकाकुलम के सरकारी RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा 

पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों ने घर को अंदर से बंद पाया. कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाज़ा तोड़ा और पाया कि दोनों बच्चियों की गला कटने से मौत हो चुकी थी और वरलक्ष्मी उनके पास खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं. 

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि परिवार घरेलू झगड़ों से जूझ रहा था, हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के असली कारण की जांच की जा रही है. घटना स्थल का दौरा करने के बाद श्रीकाकुलम के डीएसपी विवेकानंद ने कहा, 'महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र तीन साल और चार महीने है. अभी इस घटना की वजह पता नहीं चल पाई है. वह जिंदा हैं और RIMS अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जब उसकी हालत में सुधार होगा, तब हम उसका बयान दर्ज करेंगे और तभी असल बात सामने आएगी.' 

पुलिस ने वरलक्ष्मी के पति और रिश्तेदारों से जब हत्‍या की घटना के बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि महिला ने सोमवार रात फोन पर अपने भाइयों और सौतेली मां से बात की थी. डीएसपी ने बताया, 'हम परिवार की पृष्ठभूमि और घटना से जुड़ी सभी बातों की जांच कर रहे हैं. जांच के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दुखद घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें :- स्‍कूल के दोस्‍त से कहा- समलैंगिक संबंध बनाओ, इनकार करने पर नाबाल‍िग ने कर द‍िया मर्डर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srikakulam, Mother Killed Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com