विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

बिहार : महागठबंधन में जारी जुबानी जंग के बाद अब 'पोस्टर वार', जेडीयू प्रवक्ताओं पर साधा गया निशाना

पटना में शनिवार को पोस्टर-बैनर लगाकर जनता दल युनाइटेड के प्रवक्ताओं पर निशाना साधा गया है.

बिहार : महागठबंधन में जारी जुबानी जंग के बाद अब 'पोस्टर वार', जेडीयू प्रवक्ताओं पर साधा गया निशाना
बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जुबानी जंग जारी है...
  • शनिवार को पटना में पोस्टर लगाकर जेडीयू प्रवक्ताओं पर निशाना
  • पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है, इसका जिक्र पोस्टर में नहीं
  • बिहार विधानमंडल परिसर के बाहर पोस्टर और बैनर लगाए गए
पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जारी जुबानी जंग के बाद अब 'पोस्टर वार' शुरू हो गया है. पटना में शनिवार को पोस्टर-बैनर लगाकर जनता दल युनाइटेड के प्रवक्ताओं पर निशाना साधा गया है. हालांकि, पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है, इसका जिक्र पोस्टर में नहीं किया गया है. बिहार विधानमंडल परिसर के बाहर शनिवार को पोस्टर और बैनर लगाया गया है, जिसमें जद (यू) के चार प्रवक्ताओं की तस्वीर लगाते हुए उनके ऊपर निशाना साधा गया है. माना जा रहा है कि उक्त पोस्टर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समर्थकों द्वारा लगाया गया है.

पोस्टर-बैनर में जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार, श्याम रजक और अजय आलोक की तस्वीर है. इसमें लिखा गया है, "जद (यू) के प्रवक्ता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं." बैनर में आगे लिखा गया है, "नीतीश जी ने मना किया है उसके बावजूद ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं. यह सब सुशील मोदी के इशारे पर हो रहा है." हालांकि, पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है, यह पोस्टर में उल्लेख नहीं है.

ये भी पढ़ें
राहुल गांधी से नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान तेजस्‍वी के मुद्दे पर हुई चर्चा : सूत्र
लालू यादव और राबड़ी को झटका, अब पटना एयरपोर्ट पर सीधे विमान तक नहीं जाएगी उनकी गाड़ी  

इधर, बैनर-पोस्टर लगाए जाने पर प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, "मैं पार्टी का प्रवक्ता हूं और इसी हैसियत से पार्टी की बात सबके सामने रखता हूं. पोस्टर लगाने भर से आवाज बंद नहीं होगी. पार्टी जो जवाब मांग रही है, वह देना होगा. ऐसे पोस्टर लगाए जाने से उनको सच बोलने से नहीं रोका जा सकता है."

इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी द्वारा ऐसे किसी भी पोस्टर को लगाए जाने की बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने तो ऐसे पोस्टर देखे भी नहीं हैं. वे तो अपने दूसरे कार्यो में व्यस्त हैं.

वीडियो


उल्लेखनीय है कि सीबीआई द्वारा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार की एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद जद (यू) ने तेजस्वी से जनता के सामने आरोपों पर तथ्यों के साथ सफाई देने की मांग रखी है. इसे लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grandalliance In Trouble, JDU, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com