मार्च, 2019 तक केंद्र सरकार ने सभी प्राइमरी टीचरों को ट्रेंड करने का फैसला लिया है
पटना:
शिक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं. इसमें एक है प्राइमरी टीचरों की ट्रेनिंग का. दरअसल, बदलती शिक्षा प्रणाली के युग में हमारे ज्यादातर टीचर शिक्षा की आधुनिक तकनीकों से अंजान हैं. सरकार ऐसे टीचरों को ट्रेनिंग दे कर ट्रेंड करेगी.
पढ़ें: यूपी सरकार का अहम फैसला: TET पास भी नहीं बन सकेंगे सीधे टीचर, देना होगा एग्जाम
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में प्राथमिक शिक्षा प्रणाली से जुड़े सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा और मार्च, 2019 के अंत तक अगर कोई शिक्षक अप्रशिक्षित बच जाएंगे तो एक शिक्षक के रूप में उनकी सेवा समाप्त हो जाएंगी.
पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय संगठन: 10 हजार नौकरियों का इंतजार होगा खत्म
कुशवाहा ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक निर्णय के अनुसार प्राथमिक शिक्षा प्रणाली से जुड़े सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षक के बिना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि देश में शिक्षकों की लगभग 10 लाख रिक्तियां हैं जिनमें से बिहार में दो लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं.
राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के प्रमुख कुशवाहा ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में आगामी 15 अक्तूबर को उनकी पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले "शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन" के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते उनकी पार्टी बिहार में आगामी सात अक्तूबर से छह दिनों के एक रोड शो का आयोजन करने जा रही है जो प्रदेश के 15 जिलों से गुजरते हुए आगामी 12 अक्तूबर को पटना में संपन्न होगा.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Primary Teacher