विज्ञापन

गोपालगंज में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 12 केसों का आरोपी 50 हजार का इनामी आकाश सिंह को लगी गोली

बिहार के गोपालगंज जिले से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात आकाश सिंह को गोली लगी है. फिलहाल उसका पुलिस की सुरक्षा में इलाज चल रहा है.

गोपालगंज में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 12 केसों का आरोपी 50 हजार का इनामी आकाश सिंह को लगी गोली
गोपालगंज में सुबह-सुबह मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल.
  • बिहार के गोपालगंज जिले में सुबह-सुबह मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश आकाश सिंह घायल हुआ है.
  • आकाश के दोनों पैरों में गोली लगी है. फिलहाल उसका चल रहा है.
  • आकाश सिंह पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित 12 केस दर्ज है.
गोपालगंज:

बिहार में सम्राट चौधरी के कमान संभालने के बाद अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह गोपालगंज में पुलिस और एक अपराधी में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को गोली लगी. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी आकाश सिंह के दोनों पैरों में गोली है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. आकाश सिंह 50 हजार का इनामी बदमाश है. उस पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत 12 केस दर्ज है.

मिली जानकारी के अनुसार आकाश सिंह थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी का रहने वाला है. आज सुबह नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास मुठभेड़ हुई है. गोली लगने के बाद आकाश सिंह को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. आकाश थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता निवासी मनोज सिंह का पुत्र है.

सदर अस्पताल में चल रहा आकाश सिंह का इलाज.

सदर अस्पताल में चल रहा आकाश सिंह का इलाज.
Photo Credit: ndtv

50 हजार का इनामी है आकाश सिंह, 12 केस दर्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुख्यात आकाश सिंह के ऊपर ₹50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया हैं. उसके ऊपर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज है. जिसमें पुलिस को उनकी तलाश थी. वह बीते कुछ सालों पहले वर्ष 2021 मे जेल से छूटकर बाहर आया था. तब से वह दोबारा अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था. 

बंजारी बायपास के पास अपराधी के होने की मिली थी सूचना

पुलिस सूत्रों ने बताया की उन्हें इनपुट मिली थी कि कुख्यात अपराधी आकाश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ थावे बंजारी बायपास रोड के आसपास कहीं है. वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.  सूचना मिलते ही नगर थाना और डीआईयू की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. और उन अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करने लगी. इसी दौरान अपराधियों की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई. 

सदर अस्पताल में आकाश सिंह का इलाज करते डॉक्टर.

सदर अस्पताल में आकाश सिंह का इलाज करते डॉक्टर.
Photo Credit: ndtv

आकाश सिंह के दोनों पैरों में लगी गोली

जवाबी फायरिंग में भी पुलिस ने कई राउंड गोलियां चलाई. जिसमें कुख्यात अपराधी आकाश के दोनों पैर में गोली लगी है. पुलिस ने कुख्यात आकाश को अपने हिरासत में लिया और उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. इस दौरान एफएसएल की टीम को भी सदर अस्पताल में बुलाया गया है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर अपराधी के पास से बरामद सामान और उसके कपड़े का सैंपल कलेक्ट कर रही है.

एसपी विनय तिवारी की टीम लगातार चला रही अभियान

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जिले में शराब तस्करों, पशु तस्करों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. इसके साथ ही डीआईयू की टीम इसपर काम कर रही है. पुख्ता जानकारी मिलते ही अपराधियों को पकड़ने की कवायद की जा रही है. इसी का नतीजा है आज की यह कार्रवाई. जिसमें हाफ एनकाउंटर में एक और जिले का कुख्यात ढेर हुआ है. जिससे आपराधिक मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी.

यह भी पढ़ें - सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले अपराधी का पटना पुलिस ने किया एनकाउंटर, 4 अन्य साथियों को भी दबोचा

लेखक के बारे में
img
Mukesh Singh
Reporter delhi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj Police Encounter, Gopalganj Police, Bihar Police Encounter, Gopalganj, Gopalganj News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com