विज्ञापन

ब‍िहार: प्रेम‍िका पत‍ि के साथ म‍िलकर प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, लाश को फंदे से टांग द‍िया 

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की. घर में गिरे खून के धब्बों पर मिट्टी डालकर छिपाया गया.  (पंकज कुमर)

ब‍िहार: प्रेम‍िका पत‍ि के साथ म‍िलकर प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, लाश को फंदे से टांग द‍िया 
पुलिस ने युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया.

मोतिहारी में युवक की संदिग्‍ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज  खुलासा किया है. हरसिद्धि थाना पुलिस ने लाश म‍िलने के मात्र 2 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझकर खुलासा कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक अजय पटेल की हत्या उसकी प्रेमिका तब्बू खातून ने अपने पति असलम मियां और सहयोगियों के साथ मिलकर की थी. हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी.

फंदे से लटक रही थी लाश 

मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार वार्ड संख्या-7 का है. रविवार सुबह अजय पटेल का शव नहर किनारे एक फूस के घर में फंदे से लटकते हुए मिला. सूचना पर हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एफएसएल टीम और स्वान दस्ता मौके पर पहुंचा, और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई. 

तब्बू खातून से था प्रेम प्रसंग  

पत्रकारों से पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक अजय पटेल का गांव की ही तब्बू खातून से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस संबंध को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था. इसी प्रेम प्रसंग को लेकर तब्बू खातून ने अपने पति असलम मियां और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पटेल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. 

एफएसएल टीम ने घटना स्थल से खून के नमूने सहित कई अहम साक्ष्य जुटाए. शव को लटकाने में इस्तेमाल रस्सी का आधा हिस्सा आरोपी असलम मियां के घर से बरामद किया गया. 

युवक की मां ने मामला दर्ज कराया 

मृतक की मां की तहरीर पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी तब्बू आरसी खातून को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी का हिस्सा, एक स्मार्ट मोबाइल फोन, एक जोड़ी चप्पल और एक उस्तरा भी बरामद किया है. 

यह भी पढ़ें: प्रेमी संग 'अय्याशी' करने के लिए पति को दिए करंट के झटके, महाराष्ट्र में पत्नी की खौफनाक साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Motihari, Girlfriend Murder Lover With Husband, Police Arrested, Bihar Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com