विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

अररिया उपचुनाव में मिली हार के बाद गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, राबड़ी देवी ने कुछ यूं किया पलटवार

बुधवार को उपचुनाव के आए परिणाम में अररिया सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सरफराज आलम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह को 60 हजार से अधिक मतों से हराया दिया था.

अररिया उपचुनाव में मिली हार के बाद गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, राबड़ी देवी ने कुछ यूं किया पलटवार
गिरिराज सिंह की फाइल फोटो
  • पहले भी अपने बयानों से चर्चा में रख चुके हैं गिरिराज सिंह
  • राबड़ी देवी ने कहा जनता से मांगे माफी
  • राबड़ी देवी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: अररिया लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस सीट पर आरजेडी की जीत से अब यह जिला 'आतंकवादियों का गढ़' बन जाएगा. वह इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अररिया जिला न सिर्फ नेपाल व बांग्लादेश से सटा सीमावर्ती इलाका है, बल्कि इसने 'कट्टरपंथी सोच' को जन्म दिया है. इस तरह की सोच न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा खतरा है. सिंह ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की हार का मतलब है कि अब यह जिला आतंक का गढ़ बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - कांग्रेस अध्यक्ष नॉन सीरियस नेता हैं

गिरिराज सिंह अपने इस बयान से एक बार फिर विवादतों में फंसते दिख रहे हैं. हालांकि इससे पहले भी वह अपने विवादित बयानों को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके हैं. गौरतलब है कि बुधवार को उपचुनाव के आए परिणाम में अररिया सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सरफराज आलम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह को 60 हजार से अधिक मतों से हराया दिया था. गिरिराज सिंह के आरजेडी उम्मीदवार को लेकर किए गए बयान का बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कड़े शब्दों में निंदा की है.

VIDEO: गिरिराज पर बरसीं राबड़ी देवी.


उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि पूरे देश के आतंकी बीजेपी के दफ्तर में बैठते हैं. उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह ऐसे बयान के लिए जनता से माफी मांगे वर्ना जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको माफ नहीं करेगी. (इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com