बिहार के वैशाली में वन विभाग की एक ऐसी करतूत सामने आई है जिससे मानवता शर्मसार हो गई. दरअसल भारत सरकार के एक प्रावधान के मुताबिक नीलगाय के सशर्त शिकार की इजाजत है. इसके तहत वन संरक्षक महोदय द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि 3 प्रखंडों में नील गायों का शिकार किया जाए और निर्धारित प्रक्रिया के बाद उन्हें दफना दिया जाए. लेकिन इसी आदेश का पालन करते समय इस काम लगे वन विभाग के कर्मचारियों ने नीलगायों को जिंदा दफनाना शुरू कर दिया. जिले के वन विभाग ने पिछले 4 दिनों में 300 से ज्यादा नीलगायों को मारने का दावा किया है. लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद हैरान करने वाली हैं. जेसीबी मशीन से ज़िंदा नीलगाय को गड्ढे में गिराने के बाद दफ़न किया जा रहा है.

(गढ्ढे में दफन की जा रही नीलगाय)
नीलगाय को मरना किसानों की फसल को बचाने की कवायद है. लेकिन इसके लिए प्रावधान है कि नीलगाय को गोली मारने के बाद ही उसको दफनाया जाये.
(गढ्ढे में दफन की जा रही नीलगाय)हालांकि वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने इस मामले में जांच और कार्रवाई की बात कही है. वैशाली वन प्रमंडल प्राधिकारी ने कहा की जानवर को मारने के बाद दफनाने की प्रक्रिया है. अगर जांच में वीडियो सही पाया जाएगा तो सम्बंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.
Nilgai नील"गाय" buried alive in #Bihar #India
— Aditya Joshi (@AdityajWildlife) September 4, 2019
The greatness of a nation can be judged by the way its animals are treated~#MahatmaGandhi#AnimalCruelty@BiharForestDept @Manekagandhibjp@PetaIndia @narendramodi @ParveenKaswan @SanctuaryAsia@BiharPoliceCGRC @moefcc pic.twitter.com/ScCz9ZxJZW
अन्य विभाग :
मुंबई : वन विभाग ने नेशनल पार्क में बने सदानंद आश्रम की धर्मशाला ध्वस्त की
14 फीट से भी बड़े अजगर ने मचाई खलबली, 7 लोगों ने किया काबू, वायरल हुई PHOTO
इस वजह से अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ पटना जू, क्रिसमस पर लोगों को हुई निराशा...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं