बिहार में बेगूसराय जिले के रतनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में संचालित एक बालिका गृह से सोमवार की सुबह फरार हुई पांच लड़कियों में से चार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया. बालिका गृह अधीक्षिका अनुजा कुमारी ने बताया कि ये लड़कियां बालिका गृह की सुरक्षा प्रहरी मंजू साह के साथ मारपीट करने के बाद उनसे मुख्य द्वार की चाबी छीनकर फरार हो गयी थी.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की कार के दस्तावेज नहीं जांचने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
रतनपुर पुलिस चौकी की प्रभारी सुधा कुमारी ने बताया कि बेगूसराय राजकीय रेल पुलिस की मदद से स्थानीय रेलवे स्टेशन से राज्य रानी एक्सप्रेस के जरिए भागने की फिराक में लगी चार लड़कियों को पकड़ लिया गया है जबकि झारखंड निवासी एक लड़की फरार हो गयी. फरार लड़की की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस, राजकीय रेल पुलिस और बालिका गृह प्रशासन प्रयासरत हैं.
पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान आरोप लगाया कि वे बालिका गृह में व्याप्त कुव्यवस्था से तंग आकर फरार होने पर विवश हुई थीं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग एवं राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस बालिका गृह की जिम्मेदारी पटना के एक स्वयं सेवी संगठन को दी गयी है.
Video: राबिहार में नील गाय की बेरहमी से हत्या
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं