बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की नौकरी, पत्नी, बच्चा... लेकिन एक मामूली विवाद में ऐसा खौफनाक कदम, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया. मामला बिहार से सामने आया है. जहां पत्नी ने सिगरेट पीने से रोका तो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जान दे दी. दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आई है. आत्मघाती कदम उठाने वाले बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की पहचान अश्वनी कुमार चंद्रा के रूप में हुई है. वो मूल रूप से समस्तीपुर के हसनपुर गांव के रहने वाले थे.
फांसी लगाकर की आत्महत्या
मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिजली विभाग में कार्यरत असैनिक एग्जीक्यूटिव कार्यपालक अभियंता अश्वनी कुमार चंद्रा ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पत्नी ने कहा- सिगरेट पीने से रोका तो हुई थी बहस
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी के अनुसार, घर में काफी समय से विवाद चल रहा था. घटना के समय सिगरेट पीने से मना करने पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विभाग के संवेदक कॉन्ट्रैक्टर संतोष कुमार ने घटना पर स्तब्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेहद मिलनसार और अच्छे स्वभाव के अधिकारी थे. पुलिस की कार्रवाई-सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ASI धनंजय दास मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन से जांच शुरू कर दी है.
(शेखपुरा के रंजन कुमार की रिपोर्ट)
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं