विज्ञापन

ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने जारी की NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट, देखें काउंसलिंग शेड्यूल

ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन कमिटी ने NEET UG 2026 की फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. मैट्रिक्स में 2,009 सीटें शामिल हैं. जिसमें 1,870 एमबीबीएस सीटें और 139 बीडीएस सीटें शामिल हैं.

ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने जारी की NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट, देखें काउंसलिंग शेड्यूल
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 17 अगस्त तक खुली रहेगी.

ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) कमिटी ने MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए NEET UG 2026 की फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जारी की गई स्टेट मेरिट लिस्ट के अनुसार ओडिशा के 85 प्रतिशत स्टेट कोटा काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट में कुल 6,217 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है. बचा दें कि राउंड 1 की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है, जिसमें चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 17 अगस्त तक खुली रहेगी, जबकि प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी. OJEE ने राउंड 1 के लिए MBBS और BDS सीट मैट्रिक्स जारी किया है. इस मैट्रिक्स में कुल 2,009 सीटें हैं. जिनमें 1,870 MBBS सीटें और 139 BDS सीटें शामिल हैं. सरकारी MBBS (बिना EWS) की 1,147 सीटें हैं, सरकारी MBBS (EWS के साथ) 425 सीटें हैं, प्राइवेट MBBS की 298 सीटें, सरकारी BDS की 54 सीटें और प्राइवेट BDS की 85 सीटें हैं.

Odisha NEET मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. OJEE की ऑफfशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. 'Odisha State Merit List NEET UG 2026 PDF' का लिंक होगा, इसपर क्लिक कर दें.
  3. मेरिट लिस्ट में अपना नाम लिए Ctrl + F की मदद से सर्च करें.
  4. Odisha NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करे लें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपनी प्राथमिकताएं भरने से पहले सीट मैट्रिक्स को ध्यान से देखें.  क्योंकि कॉलेज, कोर्स और कैटेगरी के हिसाब से सीटों की उपलब्धता अलग-अलग होती है. ऐसे में कोई गलती न हो जाए. मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के अंदर अपनी पसंद भरने और लॉक करने की होगी. पसंद चुनते समय, छात्रों को अपनी NEET रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और अपनी पसंद के कोर्स व कॉलेज का ध्यान रखें.

ओडिशा NEET UG 2026 काउंसलिंग के शेड्यूल के अनुसार चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, 14 अगस्त, 2026 से 17 अगस्त, 2026 तक होगी.   राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट की तारीख 19 अगस्त, 2026 है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha NEET UG Counselling 2026, Odisha NEET Counselling, NEET Counselling 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com