विज्ञापन
This Article is From May 16, 2019

Election 2019: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा- चाचा जी, क्या हाल बना लिया? एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया

Election 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होना है. इस फेज में बिहार में कुल आठ सीटों पर मतदान किया जाना है.

Election 2019: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा- चाचा जी, क्या हाल बना लिया? एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया
Lok Sabha Election 2019: तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी यादव का तंज
  • नीतीश कुमार पर हमला
  • कह डाली ये बात
नई दिल्ली:

Elections 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होना है. इस फेज में बिहार में कुल आठ सीटों पर मतदान किया जाना है. लालू यादव के बेटे व राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला करने में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रहे हैं. वह लोकसभा चुनाव के दौरान जब भी बयान देते हैं तो उन्हें नीतीश चाचा कहकर पुकार रहे हैं. ट्विटर पर भी वह इसी लहजे से बात करते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसा है. उन्होंने नीतीश कुमार से घोषणा पत्र जारी करने को लेकर ट्वीट किया है.

आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण पर SC ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपाई से मत डरिए, वरना लोग कहेंगे कि एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया. गुरुवार को तेजस्वी ने इसी मसले पर ट्वीट किया, ''आदरणीय नीतीश चाचा जी, आख़िरी चरण के आख़िरी दिन तो कम से कम अपना घोषणा पत्र जारी कर दीजिए. भाजपाई सब से इतना भी मत डरिए. अन्यथा लोग कहेंगे, एक बिहारी मुख्यमंत्री बाहरियों से डर गया. सिद्धांत, नीति, नियत, नियम, नैतिकता, स्वतंत्र विचार कुछ बचा है कि नहीं? चाचा जी, क्या हाल बना लिया आपने?''

PM मोदी ने कहा- बंगाल हिंसा TMC गुंडों की दादागिरी ईश्‍वर चंद्र विद्यासागर की भव्‍य मूर्ति बनवाएंगे

तेजस्वी यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया, जिसमें लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''महागिरावटी दूसरों को महामिलावटी बोल रहे है.'' तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में चुनाव आयोग पर बीजेपी सेल की तरह काम करने का आरोप लगाया है. फिलहाल बताते चले कि 19 मई को बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में मतदान होना है. यहां से कई दिग्गज नेता मैदान में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Bihar, Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com