बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने ड्यूटी कर अपने घर जा रहे एक होटल कर्मी को ट्रक से उतार सरेआम उसकी जमकर पिटाई की. जब पीटने से भी युवक का मन नहीं भरा तो उस बुजुर्ग से थूक भी चटवाया. इस घटना का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वहं पिटाई से घायल बुजुर्ग का मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवकों के द्वारा पहले एक ट्रक से बुजुर्ग को उतारा गया और फिर उसे होटल ले जाकर डंडे से जमकर पिटाई की गई. इस दौरान बुजुर्ग रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपियों को बुजुर्ग पर दया तक नहीं आई. जब मारपीट से आरोपियों का मन नहीं भरा को उसने बुजुर्ग से थूक चटवाया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस ने दर्ज की FIR
बताया जा रहा है कि जिस युवक के द्वारा पिटाई की जा रही है वह मूल रूप से करजा थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है. आरोपी का नाम देवेंद्र राय है जो अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर जैतपुर थाना क्षेत्र के एक लाइन होटल में काम करता है. वहीं पूरे मामले को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर द्वारा बताया गया है की मामला संज्ञान में आया है FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार का 'गलाफाड़ रसगुल्ला'... रेलवे की कैंटीन से निकला स्वाद का खजाना, एक किलो का 1 ही रसगुल्ला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं