प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:
बिहार के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर हैं. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अपना आदेश वापस ले लिया हैं. इससे पूर्व राज्य के दो प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने ये आदेश पारित किया था कि शिक्षक खुले में शौच की निगरानी करेंगे और वैसे लोग के साथ सेल्फी लेंगे. राज्य शिक्षा विभाग अपने इस आदेश के बाद हुए किरकिरी के बाद इस आदेश की समीक्षा करने के बाद इस आदेश को वापस किया हैं. पूरे राज्य में शिक्षक संघ ने इस आदेश का विरोध इस आधार पर किया था कि शिक्षकों पर पहले से इतनी जिम्मेदारी हैं और उन्हें इस काम में नहीं लगाया जाना चाहिए.
पढ़ें: बिहार के शिक्षा विभाग ने कश्मीर पर पूछा ऐसा सवाल, जिससे मच गया बवाल
हालांकि राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णानन्दन वर्मा का कहना हैं कि शिक्षा विभाग ने ऐसा आदेश पूरे राज्य के स्तर पर कभी नहीं दिया और कुछ अधिकारियों की दिमाग की ये उपज थी. लेकिन वर्मा ने मीडिया में ख़बर के आने के बाद इसके बचाव में कहा था कि स्वच्छता का काम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा हैं. ऐसे में शिक्षक निगरानी का काम सुबह-शाम एक घंटे करेंगे तो आख़िर इसमें आपत्तिजनक क्या हैं.
विपक्षी दलों ख़ासकर राजद का कहना था कि सरकार के इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए अगर शिक्षक गए तो ग्रामीण उनकी पिटाई कर सकते हैं. फिलहाल राज्य के शिक्षक इस आदेश के वापस लिए जाने के बाद अब राहत की सांस लेंगे.
VIDEO: बिहार में शिक्षा व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar Education Department, Defecation, शिक्षा विभाग