विज्ञापन

बिहार: गया में पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर पर ड्रग विभाग और पुलिस की छापेमारी, नकली-नशीली दवाएं होने का शक

पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर पर भारी मात्रा में ड्रग और नशीली दवाइयां मिलने की आशंका में कार्रवाई हो रही है.

बिहार: गया में पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर पर ड्रग विभाग और पुलिस की छापेमारी,  नकली-नशीली दवाएं होने का शक
छापेमारी के दौरान पुलिस फोर्स तैनात है. (NDTV)

बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्रग विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर में बड़ी छापेमारी शुरू की. बताया जा रहा है कि यह मकान पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह का है, जहां किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का कार्यालय भी है. 

नशीली दवाइयों की आशंका 

सूचना के अनुसार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध ड्रग और नशीली दवाइयां मिलने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, कार्रवाई अभी जारी है, और अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच और छानबीन पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा.

भारी पुलिस बल तैनात 

छापेमारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से पिपरपांती मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल है, और लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ड्रग विभाग को लंबे समय से यहां अवैध दवा कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई. 

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को पुलिस का फरमान-अपने पुश्तैनी घर में नहीं रह सकते, आधी रात पहुंच गई फोर्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com