प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:
बिहार में आईएएस अफसर से जिस लड़की की शादी होने वाली थी, उसने एक अपार्टमेंट की 14 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. घटना पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. मृतका रिटायर्ड आईजी की बेटी थी. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. सेवानिवृत्त आईजी और पटना के पटेलनगर निवासी उमाशंकर सुधांशु की पुत्री स्निग्धा पेशे से चिकित्सक थीं. उनकी शादी बिहार के किशनगंज के जिलाधिकारी महेंद्र कुमार से 10 दिसंबर को होनी थी. आठ दिसंबर को तिलक समारोह भी हुआ था. मगर शादी से एक दिन पहले नौ दिसंबर को ही स्निग्धा ने आत्महत्या कर ली. पटना के एसएसपी मनु महाराज ने आशंका जताई की पहले से योजना बनाकर स्निग्धा ने आत्महत्या की. उन्होंने कहा कि वे जिस वाहन से पटेलनगर से कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उक्त अपार्टमेंट सुबह पहुंची थीं, उसके चालक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह पूर्व में भी यहां रेकी करने आई थीं.
पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है. स्निग्धा 12 वीं मंजिल पर किसी से मिलने चली गयी थीं. पुलिस ने उक्त अपार्टमेंट की 14 वीं मंजिल से कुर्सी व स्टूल बरामद किया है. जिस पर चढ़कर स्निग्धा ने छत से छलांग लगायी थी. छत की बाउंड्री ऊंची होने के कारण कुर्सी पर स्टूल रखा गया ताकि कूदने में आसानी हो. स्निग्धा की इन तैयारियों से ऐसा प्रतीत होता है कि वह पूरी सोची-समझी रणनीति के तहत आत्महत्या करने के लिए वहां पहुंची थीं. हालांकि, पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.बताया जाता है कि रिटायर्ड आईजी रोहतास के दिनारा रहने वाले हैं. उनके बड़े दामाद आईएएस धर्मेंद्र सिंह पटना सचिवालय में तैनात हैं.
वीडियो- एथलीट ने फांसी लगाकर दी जान

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sucide, Ias Mahendra Kumar, Mahendra Kumar Dm Kishanganj, Ias Mahendra Kumar Wife Sucide, Snigdha Sucide, IG Umashankar Sudhanshu’s Daughter Suicide