विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, परिवार ने बताया-डिप्रेशन में था

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में एक शख्स ने इमारत से नीच छलांग लगाकर जान दे दी. हालही में नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपर नोवा से कूदकर संभव जैन नाम के शख्स ने आत्महत्या कर ली थी.

ग्रेटर नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, परिवार ने बताया-डिप्रेशन में था
ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
NDTV
नई दिल्ली:

नोएडा के सुपरनोवा के बाद अब ग्रेटर नोएडा से भी आत्महत्या का मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ACE DIVINO सोसाइटी के रहने वाले शख्स ने 12 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. मृतक का नाम अनिल कुमार है. वह 36 साल के थे. पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि अनिल डिप्रेशन में थे. इसी के चलते वह बिल्डिंग के 12वें फ्लोर से नीचे कूद गए. उनके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. या घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख थाना क्षेत्र की है. 

3 अक्टूबर को सुपरनोवा बिल्डिंग से कूद गए थे संभव जैन

ऐसी ही एक घटना 3 अक्टूबर को नोएडा सेक्टर 94 में भी हुई थी. संभव जैन नाम का एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से नीचे कूद गया था. जानकारी के मुताबिक उसने एंग्जायटी के चलते आत्महत्या की थी. मानेसर के रहने वाले 29 साल के संभव जैन का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था. 1 करोड़ एलिमनी, बच्चे की खराब सेहत और  खुद की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ संभव ने परेशानी के चलते जान दे दी थी. अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी आत्महत्या का मामला सामने आया है.

Latest and Breaking News on NDTV

गाजियाबाद में 10वीं मंजिल से कूदी थी 14 साल की छात्रा 

26 सितंबर को गाजियाबाद में 14 साल की छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.  7वीं क्लास की छात्रा गणित यानी मैथ्य में कमजोर थी और टीचर उसे डांटती थीं.परिजनों ने स्कूल की एक टीचर पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि बच्ची ने अपनी डायरी में इस बारे में लिखा था. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-पत्नी से विवाद, प्रीमैच्योर बेबी, एलिमनी... इंजीनियर ने एंग्जायटी में दे दी जान? नोएडा सुसाइड में नए खुलासे

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida West News, Noida Suicide, Noida Suicide Death, Noida Society, SUCIDE NEWS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com