विज्ञापन

बंगाल चुनाव, बिहार में बुलडोजर एक्शन और शराबबंदी, तीनों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल चुनाव में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि एनडीए ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने झालमुड़ी विवाद पर पीएम मोदी का समर्थन किया, बिहार में बुलडोजर कार्रवाई और शराबबंदी पर क्या कुछ कहा. जानिए

बंगाल चुनाव, बिहार में बुलडोजर एक्शन और शराबबंदी, तीनों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
  • चिराग पासवान ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार जनता बदलाव चाहती है और एनडीए सरकार बनाएगा
  • उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि उसने पिछले बीस वर्षों में बंगाल को देश से अलग-थलग कर दिया है
  • चिराग ने झालमुड़ी विवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए विपक्ष की राजनीति को बेवजह बताया

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया है कि इस बार बंगाल में बदलाव होने जा रहा है और 4 मई को एनडीए ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रहा है. साथ ही उन्होंने झालमुड़ी विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा.

बंगाल में परिवर्तन तय: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने बीते 20 सालों में बंगाल को बर्बाद करने का काम किया और राज्य को देश की मुख्य धारा से अलग‑थलग कर दिया. चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले समय में एनडीए बंगाल में सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें : गोपालगंज में करीब 60 लोगों से भरी बस में लगी आग, मची चीख-पुकार; जान बचाने को खिड़कियां तोड़ कूदे यात्री

झालमुड़ी विवाद पर पीएम मोदी के साथ चिराग

झालमुड़ी विवाद को लेकर चिराग पासवान ने विपक्ष को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष बेवजह राजनीति कर रहा है.

बिहार में बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले चिराग

बिहार में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही साफ कर चुके हैं कि राज्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकारी जमीन पर बना हर अवैध निर्माण हटाया जाएगा. चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी अवैध तरीके से घर बने हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी ऐसे घर को न तोड़ा जाए, किसी ऐसे परिवार को परेशान न किया जाए, जिनका वहां वैध और जायज अधिकार है.

गरीबों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से कहती आई है कि गरीब परिवारों के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी का भी घर तोड़ने से पहले उन्हें वैकल्पिक जगह दी जाए, उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ेंं : तिरहुत टाउनशिप: 4 प्रखंड के 68 गांव बनेंगे शहर, जानें मुजफ्फरपुर में कहां-कहां नहीं होगी जमीन की खरीद-बिक्री

शराबबंदी कानून पर सरकार को सुधार की जरूरत

शराबबंदी को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जहां कानून में खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून के पीछे की सोच गलत नहीं है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में दिक्कतें हैं.

शराबबंदी ने कई घर बर्बाद किए: चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी कानून के कारण कई घरों को बर्बाद होने का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि कानून को पूरी तरह जमीन पर कैसे उतारा जाए, इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों से जिस तरह शराब का आयात और तस्करी हो रही है, उस पर भी सरकार को कड़ी नजर रखने और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Paswan, Bengal Election, NDA Government In Bengal, TMC Criticism, Jhalmuri Row
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com