विज्ञापन

बार बालाओं के ठुमके, लोगों ने छलकाए जाम; बिहार में 2 दिन पहले जमानत पर छूटे अपराधी की पार्टी में हुआ बवाल

कैमूर जिले में दो दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए एक अपराधी ने गांव में एक बड़ी पार्टी रखी, जिसमें बार बालाओं का डांस हुआ और शराब पी गई.

बार बालाओं के ठुमके, लोगों ने छलकाए जाम; बिहार में 2 दिन पहले जमानत पर छूटे अपराधी की पार्टी में हुआ बवाल
  • बिहार के कैमूर जिले में आरोपी गोरख मल्लाह ने जमानत पर छूटने के बाद भव्य पार्टी का आयोजन किया था
  • पार्टी में बार बालाओं के ठुमके और शराब की व्यवस्था थी, जिससे पुलिस को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंची
  • पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पथराव किया, जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कैमूर:

बिहार के कैमूर जिले में जेल से कुछ दिन पहले ही छूटकर आए एक दबंग की दबंगई देखने को मिली है. एनडीपीएस एक्ट में जेल गया गोरख मल्लाह दो दिन पहले ही जब जमानत पर बाहर आया तो उसने इसकी खुशी में बुधवार रात को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में बार बालाएं ठुमका लगा रही थीं और शराब के शौकीन जाम छलका रहे थे. जानकारी मिलने पर जब पुलिस यहां पहुंची तो उसकी गांव वालों से झड़प हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलीं. 

क्या है पूरा मामला?

मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत गोरख मल्लाह को गिरफ्तार किया गया था. वह दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. इसी खुशी में बार बालाओं का डांस और शराब पार्टी चल रही थी. 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन वहां लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. जवाब में पुलिस ने फायरिंग की. उन्होंने बताया कि इसमें एक व्यक्ति को गोली भी लगी है. जांच की जा रही है कि उसे गोली कैसे लगी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण अगर लिखित में शिकायत करते हैं तो जांच की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

पूरा बवाल क्या है?

दो दिन पहले जमानत पर बाहर आए गोरख मल्लाह ने बुधवार रात को पार्टी रखी. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंची. लेकिन यहां गांव वालों से झड़प हो गई. इसके बाद हालात और बिगड़ गए. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. 

वहीं, ग्रामीणों का आरोपी है कि पुलिस ने सभी घरों में घुसकर तोड़फोड़ की. महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट की. पुलिस की गोली से कमलेश चौधरी नाम का शख्स घायल हो गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस घटना के बाद गुरुवार को गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बांस की बल्ली लगाकर कुदरा-भभुआ रोड को जाम कर दिया. महिलाओं का आरोप है कि घरों में घुसकर बुजुर्ग महिलाओं और बच्चियों को भी पीटा गया है. गुरुवार दोपहर मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी प्रदीप कुमार ग्रामीणों को समझाने पहुंचे लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com