प्रतीकात्मक तस्वीर
- सोमवार को बारातियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी,पांच की मौत
- बाराती एक बस में सवार होकर शाहपुर लौट रहे थे
- दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अस्पताल में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
औरंगाबाद:
बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बारातियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद के शाहपुर मोहल्ले के रामचंद्र महतो के बेटे लव महतो की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव में तय हुई थी. रविवार की रात शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को बाराती एक बस में सवार होकर शाहपुर लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर कामा बीघा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी.
औरंगाबाद नगर थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में अन्य सात लोग घायल हो गए हैं, जिनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेजा गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं